फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shyam Dairy manager dies in road accident in Prayagraj

Prayagraj: सड़क हादसे में श्याम डेयरी के मैनेजर की मौत, दोस्त के यहां कार्यक्रम से रात लौट रहे थे घर

Thu, 07 Mar 2024 03:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Mar 2024 03:26 PM IST
सार

रात करीब 10:30 बजे कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। डांडी स्थित राजपूत ढाबे के पास वह पहुंचे ही थे तभी रॉन्ग साइड से एक बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार में आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Shyam Dairy manager dies in road accident in Prayagraj
विनय नारायण उपाध्याय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के झूंसी के रहने वाले विनय नारायण उपाध्याय (45) की कल देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार रात धनुआ स्थित एक गेस्ट हाउस से अपने दोस्त के कार्यक्रम से बाइक से घर लौट थे।

विज्ञापन


विनय नारायण झूंसी के गंगा दीप कॉलोनी छातनाग रोड के रहने वाले थे। वह धनुआ स्थित श्याम डेयरी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी दो बेटियां हैं। एक कक्षा नौ व दूसरी कक्षा पांच में पढ़ती है। उनके साले प्रवीण कुमार पांडे ने बताया कि बुधवार को उनके जीजा साथ काम करने वाले एक साथी के यहां कार्यक्रम था। ड्यूटी के बाद वह उनके साथ अलग बाइक से कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 10:30 बजे कार्यक्रम से दोनों लोग घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


डांडी स्थित राजपूत ढाबे के पास पहुंचे ही थे तभी रॉन्ग साइड से एक बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार में आए और इनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह डिवाइडर से जाकर टकरा गए और हेलमेट उनके सिर से निकल जाने की वजह से सिर फट गया। उसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें एसआरएन अस्पताल लेकर आया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed