फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SHUATS University: Teachers protested against the closure of the department by gheraoing the Vice Chancellor

SHUATS University : कुलपति कार्यालय का घेराव कर शिक्षकों ने विभाग बंद करने का किया विरोध

Wed, 02 Apr 2025 12:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 12:39 PM IST
सार

सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी और विज्ञान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीते 28 मार्च को विवि में संचालित दस विभागों को बंद करने के नोटिस को लेकर शुआट्स सोसायटी से जुड़े शिक्षकों ने कुलपति कार्यालय में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।

विज्ञापन
SHUATS University: Teachers protested against the closure of the department by gheraoing the Vice Chancellor
शुआट्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी और विज्ञान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीते 28 मार्च को विवि में संचालित दस विभागों को बंद करने के नोटिस को लेकर शुआट्स सोसायटी से जुड़े शिक्षकों ने कुलपति कार्यालय में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। विरोध को लेकर विवि प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। वहीं शिक्षकों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए विवि प्रशासन द्वारा तय निर्णय को वापस लेने की मांग की गई।

विज्ञापन


बता दें कि विवि प्रशासन ने एक स्कूल, एक अनुभाग सहित दस विभागों को बंद करने का नोटिस 28 मार्च को जारी की गई। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि एक जुलाई को विभाग में संचालित कोर्स बंद करने के साथ ही इसमें कार्यरत 53 शिक्षकों के सेवा समाप्त कर दी जाएगी। शनिवार, रविवार को विवि बंद था और सोमवार को ईद का अवकाश था। मंगलवार को विवि खुला तो शुआट्स सोसायटी से जुड़े शिक्षक विरोध स्वरूप कुलपति कार्यालय पहुंच गए। उनके साथ कुछ छात्र थे जो बंद होने वाले विभाग में शिक्षारत है। शिक्षकों के विरोध की जानकारी पूर्व होने के कारण कार्यालय के साथ सभी अधिकारी अपने कार्यालय से नदारत थे।
विज्ञापन


यही स्थिति सभी प्रशासनिक कार्यालय चाहे वह रजिस्ट्रार ऑफिस हो या निदेशक प्रशासन कार्यालय हो,कोई भी जिम्मेवार अपनी कुर्सी पर उपस्थित नहीं मिला। शिक्षकों के साथ ही साथ विद्यार्थियों में विवि के निर्णय को लेकर आक्रोश एवं संशय है। विवि प्रशासन द्वारा तीन माह की नोटिस जारी कर दी गई है। साथ ही उसे विश्विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। विद्यार्थियों को नोटिस के माध्यम से बताया गया है कि उन्हें अन्य विभागों के शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाएगा और डिग्री पूरी कराई जाएगी। छात्रों के बीच भरी असमंजस है कि ऐसा कैसे संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed