फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shringverpurdham: Huge amount of money is being charged for staying in government tourist facility

श्रृंगवेरपुरधाम : सरकारी पर्यटक सुविधा केंद्र में ठहरने के लिए वसूली जा रही मोटी रकम, आए दिन मिल रही शिकायत

Sun, 29 Oct 2023 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 05:47 PM IST
सार

पर्यटक सुविधा केंद्र का संचालन राष्ट्रीय रामायण मेला समिति के द्वारा किया जा रहा है। देख रेख कर रही रामायण मेला आयोजन समिति द्वारा लगातार पर्यटकों के ठहरने के नाम पर प्रति यात्री से पांच सौ रूपये की वसूली की जा रही है।

विज्ञापन
Shringverpurdham: Huge amount of money is being charged for staying in government tourist facility
श्रृंगवेरपुरधाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रृंग्वेरपुरधाम करोड़ों की लागत से बने पर्यटक सुविधा केंद्र का लाभ पर्यटकों को नहीं मिल पा रहा है। देश और प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों से सुविधा के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। इसकी शिकायत कई बार यूपी पर्यटन विभाग से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में गहरा आक्रोश है।

विज्ञापन






विज्ञापन








पर्यटक सुविधा केंद्र का संचालन राष्ट्रीय रामायण मेला समिति के द्वारा किया जा रहा है। देख रेख कर रही रामायण मेला आयोजन समिति द्वारा लगातार पर्यटकों के ठहरने के नाम पर प्रति यात्री से पांच सौ रूपये की वसूली की जा रही है। प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक कई राज्यों एवं जिलों से श्रृंग्वेरपुरधाम दर्शन पूजन और रात्रि विश्राम के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन संचालक समिति के मनमानी से पर्यटकों से सुविधा के नाम से शुल्क वसूली की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले भी मिल चुकी है शिकायत

वसूली का लगातार यह दूसरा मामला क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है। पहला मामला लगभग एक महीने पहले आया था। ज्ञानेंद्र भट्ट जो गोरखपुर निवासी हैं, उनसे पांच सौ रुपये राष्ट्रीय रामायण मेला के एक पदाधिकारी के द्वारा लिया गया था। हालांकि ज्ञानेंद्र भट्ट ने इसकी शिकायत उत्तरप्रदेश पर्यटन विभाग को किया है, लेकिन पर्यटन विभाग अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर सका है।

दूसरा मामला गुरुवार 26 अक्तूबर को सामने आया है। सिद्धार्थनगर निवासी निषाद वंशज दीपक साहनी जो बुधवार शाम को श्रृंग्वेरपुरधाम पहुंचे थे। रात्रि विश्राम करने के लिये पर्यटक सुविधा केंद्र में उन्होंने पांच सौ रुपये सुविधा शुल्क भी चुकाया है। निषाद वंशज दीपक साहनी बताते हैं कि गुरुवार को क्षेत्रीय लोगों और मीडियाकर्मियों को उन्होंने इसकी जानकारी दी। 

दीपक साहनी कहते हैं कि मुझसे पांच सौ रूपये राष्ट्रीय रामायण मेला के संयुक्त मंत्री ने एक रात्रि ठहरने के लिए वसूला है। उन्होंने कहा कि पांच सौ रूपये शुल्क देकर ही आप यहां ठहर सकते हैं। हालांकि सुविधा के नाम पर किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं थी। केवल ठहरने के लिये पांच सौ रुपये लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed