फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shri Krishna Janmabhoomi dispute: Muslim side said - Issue points should be decided later

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद : मुस्लिम पक्ष ने कहा- वाद बिंदु बाद में तय हो, पहले रिकॉल आवेदन पर हो सुनवाई

Wed, 04 Sep 2024 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 07:19 PM IST
सार

वीडियो कांफ्रेंसिंग से वरिष्ठ अधिवक्ता तसनीम अहमदी ने कोर्ट से प्रार्थना की कि जनवरी 2024 में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले के सभी मुकदमों को एक साथ सुनने का आदेश जारी किया गया था। इसके विरोध में रिकॉल आवेदन दाखिल किया था। लेकिन इसपर सुनवाई नहीं हो सकी थी। कोर्ट ने वाद की पोषणीयता पर सुनवाई शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi dispute: Muslim side said - Issue points should be decided later
शाही ईदगाह मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह विवाद मामले की सुनवाई हुई। मुस्लिम पक्ष ने वाद बिंदु निर्धारण से पहले मुकदमों के एक साथ सुनवाई के आदेश के खिलाफ दाखिल रिकॉल आवेदन पर सुनवाई के लिए प्रार्थना की। इसपर कोर्ट ने हिंदू पक्षकारों से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति मंयक कुमार जैन की कोर्ट मामले की सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग से वरिष्ठ अधिवक्ता तसनीम अहमदी ने कोर्ट से प्रार्थना की कि जनवरी 2024 में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले के सभी मुकदमों को एक साथ सुनने का आदेश जारी किया गया था। इसके विरोध में रिकॉल आवेदन दाखिल किया था। लेकिन इसपर सुनवाई नहीं हो सकी थी। कोर्ट ने वाद की पोषणीयता पर सुनवाई शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

अहमदी ने कोर्ट से प्रार्थना की कि पहले रिकॉल आवेदन पर सुनवाई की जाए। इसके बाद मुकदमे की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए। इसके साथ ही वाद की पोषणीयता के क्रम में लंबित सभी आवेदनों का निस्तारण किया गया। वहीं, शूट नंबर 7 में लिखित कथन निर्धारित समय में दाखिल न करने पर मुस्लिम पक्ष को कोर्ट ने एक्स पार्टी घोषित कर दिया था। इस मामले में भी मुस्लिम पक्ष ने रिकॉल आवेदन दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शूट नंबर 13 के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कोर्ट में वाद बिंदू दाखिल किया है। साथ ही कोर्ट से प्रार्थना की है कि इन्हीं बिंदुओं के आधार पर मामले का शीघ्र निस्तारण किया जाए। वादी आशुतोष पांडेय ने प्रार्थना पत्र दाखिल कर प्रतिदिन सुनवाई किए जाने की मांग की है। अधिवक्ता हरेराम त्रिपाठी ने कोर्ट से इस मामले के सभी कागजात जमा करने के लिए अलग से काउंटर बनाने की प्रार्थना की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed