फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shri Krishna Janmabhoomi case: Hindu side's claim - Muslim side's objections filed in trial court are flawed.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला : हिंदू पक्ष का दावा- ट्रायल कोर्ट में दाखिल मुस्लिम पक्ष की आपत्तियां दोषपूर्ण

Wed, 29 May 2024 11:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 May 2024 11:06 AM IST
सार

मंगलवार को सिविल वाद कर पोषणीयता पर मुस्लिम पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वकील तसनीम अहमदी की ओर से सिलसिलेवार पेश आपत्तियों को हिंदू पक्ष के वादी आशुतोष पांडेय ने दोषपूर्ण बताया। दावा किया कि ट्रायल कोर्ट में शाही मस्जिद ईदगाह की ओर से दाखिल आपत्तियां न तो हलफनामे से समर्थित हैं और न ही उन पर प्रतिवादी के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi case: Hindu side's claim - Muslim side's objections filed in trial court are flawed.
श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले मेंं इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही 18 सिविल वादों में से 12 की सुनवाई मंगलवार को पूरी हो गई है। शेष छह वादों पर सुनवाई 30 मई को होगी। मंगलवार को सिविल वाद कर पोषणीयता पर मुस्लिम पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वकील तसनीम अहमदी की ओर से सिलसिलेवार पेश आपत्तियों को हिंदू पक्ष के वादी आशुतोष पांडेय ने दोषपूर्ण बताया। दावा किया कि ट्रायल कोर्ट में शाही मस्जिद ईदगाह की ओर से दाखिल आपत्तियां न तो हलफनामे से समर्थित हैं और न ही उन पर प्रतिवादी के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन

 

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की अदालत कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 18 सिविल वादों की एक साथ चल रही सुनवाई पर दिन-प्रतिदिन दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद मुस्लिम पक्ष ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट की ओर से दाखिल वाद समेत छह वादों में अतिरिक्त पक्ष रखने की मांग की है।

विज्ञापन


हलांकि, हिंदू पक्ष ने इस पर आपत्ति की है। कहा है कि सभी मामलों में सुनवाई पूरी होने के बाद मुस्लिम पक्ष की ओर से मामले को लंबा खिंचने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, कोर्ट ने सिविल वाद संख्या 04 , 07, 09, 16, 17 और 18 की सुनवाई के लिए 30 मई की तारीख नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed