फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shri bda hanuman mandir corridor construction started, balveer giri pda

Prayagraj: हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण शुरू, महंत बलवीर गिरि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया भूमि पूजन

Tue, 30 Jul 2024 12:34 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 12:34 PM IST
सार

संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान जी मंदिर पर हनुमान कॉरिडोर का निर्माण मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। मंदिर के महंत बलवीर गिरि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया।

विज्ञापन
Shri bda hanuman mandir corridor construction started, balveer giri pda
हनुमान मंदिर कॉरिडोर निर्माण का श्री गणेश करते महंत बलवीर गिरि। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

संगम तट पर लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त में मंगलवार सुबह भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। मंदिर के महंत बलवीर गिरि, पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चाैहान, एसएसपी कुंभ राजेश द्विवेदी ने पूजा की। पीडीए और निर्माण एजेंसी की टीम बुधवार को जमीन की पैमाइश करेगी। इसके बाद कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन






विज्ञापन






कॉरिडोर के निर्माण में सेना से जमीन की अदला-बदली की वजह से कुछ विलंब से हुआ। निर्माण के लिए सेना से यहां पर 11,186 वर्गमीटर यानी 2.76 एकड़ जमीन ली गई। इसके बदले में सेना को नीवां में 19 हजार वर्गमीटर जमीन दी गई। अदला-बदली की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर परिसर में भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही मंदिर के पार्क के लिए बनाई गई चहारदीवारी तोड़ दी गई है। कॉरिडोर के लिए परिसर की पैमाइश पहले हो चुकी है। एक बार फिर से पैमाइश होगी और आसपास के कब्जे हटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shri bda hanuman mandir corridor construction started, balveer giri pda
श्री बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि का स्वागत करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

पीडीए के वीसी ने बताया कि पहले चरण का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। बाढ़ का पानी यहां तक आता है, इसलिए उससे पहले कई कार्य पूरे कराएं जाएंगे। बचे हुए कार्य महाकुंभ मेले के बाद किए जाएंगे। मंदिर में प्रवेश अक्षयवट मार्ग से होगा। भीड़ नियंत्रण के लिए घुमावदार व्यवस्था की गई है। इसके ऊपर छावनी रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं को धूप में परेशानी नहीं होगी। इसके निर्माण पर 38.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

महंत बलवीर गिरि ने बताया कि काॅरिडोर बनने से श्रद्धालुओं और बेहतर सुविधा मिलेगी। उनकी सहमति से निर्माण होगा। पीडीए निर्माण कराएंगी और मरम्मत कार्य देखेगी। पूजा-पाठ में विभाग का कोई दखल नहीं होगा। इस माैके पर अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद, विवेक शुक्ला, पीडीए के जोनल अधिकारी आलोक पांडेय और संजीव उपाध्याय मौजूद रहे।

Shri bda hanuman mandir corridor construction started, balveer giri pda
श्री बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि का स्वागत करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

क्या बनेगा काॅरिडोर

काॅरिडोर के छह गेट बनाए जाएंगे। प्रवेश द्वार अक्षयवट मार्ग से और दो निकास शंकर विमान मंडपम के निकट होगा। इसके अलावा तीन गेट पूर्व दिशा में होंगे। पीडीए के चीफ इंजीनियर आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि चहारदीवारी, शाैचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, फुटपाथ, रोड, इंटरलाकिंग, बेंच, 40 दुकानें, पार्किंग, निकास द्वार की सीढि़यां और पुजारी ब्लाॅक का निर्माण हाेगा। मुख्य मंदिर 535 वर्ग मीटर में बनेगा। काॅरिडोर एरिया 2184 वर्गमीटर का, क्यू एरिया 624 वर्गमीटर का, ओपन एरिया 6176 वर्ग का, काॅरिडोर रोड एरिया 1310 वर्ग मीटर का होगा। वहीं सीढि़यां 760 वर्गमीटर में बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed