फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shri bade hanunman temple open day days jal shayan sangam flood maa ganga

Prayagraj: श्री बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन शुरू, 8 दिन जलशयन के बाद खुले कपाट

Tue, 02 Sep 2025 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 06:10 PM IST
सार

संगम से 800 मीटर दूर बंधवा स्थित लेटे हनुमान जी के 8 दिन जलशयन के बाद आज भक्तों के लिए पट खुलें। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हनुमान जी जलशयन को चले गए थे। ये आस्था का संगम ही है जहां नदी का जलस्तर बढ़ने पर लोगों में खुशी होती है। बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरि जी महाराज ने बताया कि मां गंगा के वापस जाने के बाद पंचार्मत से हनुमान जी का अभिषेक किया गया। उनकी आरती की गई। 

विज्ञापन
Shri bade hanunman temple open day days jal shayan sangam flood maa ganga
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगम से 800 मीटर दूर बंधवा स्थित लेटे हनुमान जी के 8 दिन जलशयन के बाद आज भक्तों के लिए पट खुलें। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हनुमान जी जलशयन को चले गए थे। ये आस्था का संगम ही है जहां नदी का जलस्तर बढ़ने पर लोगों में खुशी होती है। बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरि जी महाराज ने बताया कि मां गंगा के वापस जाने के बाद पंचार्मत से हनुमान जी का अभिषेक किया गया। उनकी आरती की गई। 

विज्ञापन


प्रयागराज शहर के संगम तट स्थित श्री बड़े हनुमान जी मंदिर में विश्राम मुद्रा में प्रभु विराजमान हैं। मां गंगा हर साल लेटे हनुमान जी के पांव पखारने आती हैं। इस बार भी लगातार जलस्तर बढ़ा और हनुमान जी ने 4 बार जलशयन किया। मंदिर में मां गंगा के वापस लौटने के बाद घंटा-घड़ियाल और शंखनाद की ध्वनि के बीच जयकारों की गूंज से पूरा प्रयागराज प्रफुल्लित हो उठा।
विज्ञापन


बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरि जी महाराज ने बताया कि मान्यता है कि मां गंगा द्वारा हनुमान जी को स्नान कराने के बाद प्रयागराज में खुशियां आती है। लेटे हनुमान मंदिर में जैसे ही गंगा का पानी वापस लौटा तो प्रभु हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। 8 दिन जलशायन के बाद मंगलवार 12 बजे आरती के पश्चात् दर्शन के लिये मंदिर के कपाट भक्तों के लिये खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed