फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shramik Special Train will not run less than 500 km

पांच सौ किमी से कम दूरी पर नहीं चलेगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Mon, 04 May 2020 11:01 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 May 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Shramik Special Train will not run less than 500 km
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज से श्रमिक स्पेशल ट्रेन कब चलेगी यह अभी भले ही तय न हो लेकिन इतना तय है कि अगर यहां से स्पेशल ट्रेन का संचालन होता है तो वह न्यूनतम 500 किमी से अधिक दूरी वाले शहरों के लिए ही चलेगी। रेलवे बोर्ड का निर्देश है कि अगर किसी स्टेशन की यहां से 500 किमी से कम की दूरी है तो श्रमिक स्पेशल ट्रेन वहां नहीं जाएगी। इसमें एक बार में 1200 यात्री ही सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, लॉक डाउन के दौरान तमाम प्रांतों में फंसे श्रमिकों की मदद के लिए एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों को लेकर रेलवे बोर्ड की तमाम गाइड लाइन भी है। श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सभी कोच स्लीपर श्रेणी के लगाए जा रहे हैं। स्लीपर के एक कपांटमेंट में आठ लोगों की बर्थ होती है लेकिन रेलवे मिडिल बर्थ एवं साइड अपर बर्थ यात्रियों का आवंटन नहीं कर रहा।
विज्ञापन


इसका ठहराव भी सभी स्टेशनों पर नहीं किया जा रहा। इसका संचालन पांच सौ किमी की दूरी वाले स्टेशनों के लिए ही किया जा रहा है। रेलवे जिला प्रशासन को इस ट्रेन की टिकट उपलब्ध करवाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा ही टिकट वितरण का काम किया जा एगा। प्रयागराज मंडल के एडीआरएम अनुराग कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशासन जब भी ट्रेन चलाने को कहेगा, उसका संचालन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed