फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SHPOING IN CORNIVAL

कार्निवाल में शॉपिंग संग मिलेगा इनाम जीतने का अवसर

Fri, 18 Oct 2019 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
SHPOING IN CORNIVAL
प्रयागराज। बहु प्रतीक्षित अमर उजाला ‘शॉपिंग कार्निवाल’ का आगाज शनिवार 19 अक्तूबर को हो रहा है। दीप पर्व दिवाली के पूर्व इस बार भी शहरी 19 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक ‘शॉपिंग कार्निवाल’ का आनंद ले सकेंगे। कार्निवाल के माध्यम से शॉपिंग करने के साथ ही आकर्षक इनाम जीतने का भी अवसर लोगों को मिलेगा। इस दौरान बग्धी की सवारी, ऊंट की सवारी तो होगी ही बच्चों के लिए तमाम किस्म के झूले भी इन पांच दिनों के दौरान उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला ‘शॉपिंग कार्निवाल’ इस बार भी सिविल लाइंस एमजी मार्ग पर आयोजित किया जा रहा है। शॉपिंग कार्निवाल की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है। सिविल लाइंस को आकर्षक रोशनी से जहां एक ओर सजाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कार्निवाल में पारिवारिक माहौल के साथ फुल मस्ती करने के भी इंतजाम किए गए हैं। बच्चों को टॉफी और गुब्बारे तो फ्री में दिए ही जाएंगे, साथ ही वे अपने अभिभावकों के साथ इस दौरान बग्घी और ऊंट की सवारी कर सकेंगे। ‘शॉपिंग कॉर्निवाल’ के निर्धारित काउंटर्स यानी कार्निवाल से जुड़े सहभागी प्रतिष्ठानों से खरीदारी करने और अमर उजाला में प्रकाशित कूपन देकर ‘लकी ड्रा’ के लिए अपनी दावेदारी भी सुुनिश्चित कराई जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान रोचक और मनोरंजक सवालों के जवाब देने पर तुरंत गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे। साथ ही शहर की प्रतिभाओं को मंच भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed