फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Showing moon of Muharram, dissolved in Fiza Hussain gme

दिखा मुहर्रम का चांद, घुला फिज़ा में गमे हुसैन

Mon, 03 Oct 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
Showing moon of Muharram, dissolved in Fiza Hussain gme
मुस्लिम समुदाय - फोटो : Amar Ujala
इलाहाबाद। सुन्नी मरकजी रुयते हिलाल कमेटी कदीम के शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी के मुताबिक जिलहिज्जा की 29 तारीख यानी रविवार को ही मुहर्रम का चांद नजर आया। ऐसे में मुहर्रम की पहली तारीख तीन अक्तूबर को होगी जबकि दसवीं मुहर्रम 12 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसी तरह मजलिस रुयते हिलाल कमेटी के सचिव डॉ.अहमद मकीन ने भी मुहर्रम का चांद नजर आने का एलान किया। इसी के साथ ही गमे हुसैन में जलसे, जुलूसों और मजलिसों का सिलसिला भी शुरू हुआ।
विज्ञापन

हालांकि अबकी फिर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिए नहीं उठाए जाएंगे। इस बारे में बड़ा ताजिया सहित इलाहाबाद ऐतिहासिक मुहर्रम कमेटी की ओर से पहले ही एलान किया जा चुका है। रवायत के मुताबिक चांद रात को ही दोंदीपुर इमामबाड़े से कल्लन हज्जाम का अलम का जुलूस निकाला जाता है लेकिन प्रबंधक सिराज अहमद तथा रियाज अहमद के मुताबिक अबकी जुलूस नहीं निकाला गया। दरुद, फातिहा में मजहरुक हक, हफीज, वजीर खां, इम्तियाज खां आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

इमामबाड़ों के पास हो साफ-सफाई
सभी ताजियादारों ने मुल्क और शहर के अमन-चैन को कायम रखने के लिए अपने अलम, मेहंदी, ताजिया न उठाने का फैसला किया है। अपने-अपने इमामबाड़े में ताजिया रखकर कुल फातिहा की जाएगी। मुहर्रम की दसवीं को करबला में अकीदत के फूल दफनाए जाएंगे। कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद नियाजी ने नगर आयुक्त से सभी इमामबाड़ों के पास नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed