{"_id":"6186bdea16de08338c1d2b20","slug":"shot-in-the-leg-of-a-friend-lawyer-nominated-allahabad-news-ald319840938","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के पैर में गोली मारी, वकील नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के पैर में गोली मारी, वकील नामजद
विज्ञापन
दोस्त के पैर में गोली मारी, वकील नामजद
-दीवाली पर पार्टी करने इकट्ठा हुए थे कई दोस्त
-शराब पीने के दौरान हुआ विवाद
प्रयागराज। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के सीवाई चिंतामणि रोड पर दीवाली के दिन पार्टी करने इकट्ठा हुए दोस्तों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मुट्ठीगंज के पंकज चौरसिया के पैर में गोली मार दी गई। घटना के दो दिन बाद वकील संजय ओझा को नामजद कराया गया है।
दीवाली की रात सीवाई चिंतामणि रोड के रहने वाले गुलाब द्विवेदी के घर पार्टी के लिए कुछ दोस्त इकट्ठा हुए थे। कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले तारकेश्वर नाथ और मुट्ठीगंज के पंकज चौरसिया वहां पहुंच गए। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उनमें आपस में जमकर गाली गलौज होने लगी। वहां मौजूद वकील संजय ओझा के पास लाइसेंसी पिस्टल थी। संजय ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली पंकज के पैर में लग गई। गुलाब द्विवेदी के घर वाले सन्न रह गए। तुरंत पंकज को अस्पताल ले जाया गया। यह दोस्तों के बीच आपस की बात थी, इस कारण दो दिन तक समझौते का प्रयास होता रहा। पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। शनिवार को जार्जटाउन थाने में तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर जार्जटाउन महेश सिंह ने बताया कि संजय ओझा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। शराब पीने के दौरान घटना हुई।