फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shot dead In Meja many police stations Force reached the spot

Prayagraj : घर से 200 मीटर दूर बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 03 Jan 2023 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 01:11 AM IST
सार

आलोक के पिता सभाजीत सिंह का करीब 10 साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने चाचा के साथ रहता है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई। 

विज्ञापन
shot dead In Meja many police stations Force reached the spot
Prayagraj News : आलोक सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजा के चंदापुर भभौंरा गांव में बीए के छात्र आलोक कुमार सिंह (18) की घर से 200 मीटर दूर स्थित बाग में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम तब हुई जब वह बाग में गया था। हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल परिजन भी कुछ बता नहीं सके। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। 

विज्ञापन


आलोक के पिता सभाजीत सिंह का करीब 10 साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने चाचा के साथ रहता है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई। 
विज्ञापन


परिजन बाहर निकलकर 200 मीटर दूर स्थित बाग में गए तो वहां आलोक खून से लथपथ मृत पड़ा मिला। इस पर चीखपुकार मच गई। शोरगुल पर ग्रामीण भी जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल में पता चला कि गोली उसके माथे पर लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की लेकिन वह कुछ बता नहीं पाए। किसी से विवाद से भी इंकार किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने विरोध कर दिया। परिजनों को बहुत समझाकर रात 10.30 बजे के करीब शव मर्चरी भेजवाया जा सका। 



प्रारंभिक छानबीन में जो बातें सामने आई हैं, उससे खुदकुशी की भी आशंका जताई जा रही है। जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। न ही कोई वजह बता पाए हैं। - आकाश कुलहरि, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed