{"_id":"69d1822caae370925d0b1ffc","slug":"shortage-of-cylinders-request-to-the-confectioner-allahabad-news-c-407-1-sald1005-13256-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सिलिंडर की किल्लत, हलवाई से मिन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सिलिंडर की किल्लत, हलवाई से मिन्नत
विज्ञापन
गैस सिलिंडर की किल्लत ने उन लोगों की चिंता बढ़ा दी है, जिनके घरों में शादी है। तहसील में अभी तक 161 आवेदन ऐसे आए हैं, जिनमें सिलिंडर उपलब्ध कराने की प्रार्थना की गई है। आवेदकों के अनुसार, 45 दिन में आपूर्ति हुई तो मुश्किल हो जाएगी। हलवाई भी भट्ठी पर काम करने से मना कर रहे या ज्यादा पैसे मांग रहे हैं।
मैदनिया गांव के राम प्रसाद ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से घर में शादी का हवाला देते हुए गैस सिलिंडर दिलाने का अनुरोध किया। कहा कि बरात के सत्कार की व्यवस्था नहीं हो पाएगी। हलवाई ने भट्ठी पर खाना बनाने से मना कर दिया है। सीकी के राजू लोचन ने भी यही समस्या बताते हुए आवेदन किया है।
नेवढि़या गांव के गुलाब चंद्र मिश्र ने एसडीएम से गैस सिलिंडर की आपूर्ति कराने की मांग की है। कहा है कि घर में श्रीमद्भागवत कथा है। इस तरह से 161 आवेदन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि आसानी से उपलब्ध होने वाले घरेलू गैस सिलिंडर इन दिनों पूरे नियम-कानून से दिए जा रहे हैं। डीएसी नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में आपूर्ति में काफी समय लग रहा है। 45 दिन के पहले बुकिंग भी नहीं हो पा रही है।
l दो टूक : एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव का कहना है कि लोग शादी समारोह के लिए गैस सिलिंडर की आपूर्ति के लिए आवेदन कर रहे हैं। समाधान दिवस में भी कई लोगों ने आवेदन किया है। जिन लोगों ने पहले बुकिंग की है, उन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति कराने की व्यवस्था की गई है। ऐसी कोई गाइड लाइन नहीं है, जिससे शादी-विवाह वालों को पहले या अलग से सिलिंडर दिलाया जाए।