{"_id":"60da1fedac55ad3cf819fbfd","slug":"shortage-of-covid-vaccine-dose-panic-at-vaccination-centers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीन डोज की कमी, टीकाकरण केंद्रों पर अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीन डोज की कमी, टीकाकरण केंद्रों पर अफरातफरी
Tue, 29 Jun 2021 12:45 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:45 AM IST
सार
- केंद्रों पर लोगों ने लगाई घंटों लाइन, दारागंज सेंटर पर सुबह लौटाया, दोपहर बाद कुछ लोगों को लगाया टीका
विज्ञापन
prayagraj news : मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाने को जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड वैक्सीन की कमी से सोमवार को टीकाकरण केंद्रों पर अफरातफरी का माहौल रहा। मेडिकल कॉलेज केंद्र पर नौ से 12 बजे की स्लॉट वालों को कई घंटे लाइन लगानी पड़ी। कॉल्विन, बेली में भी वैक्सीन की डोज लगवाने गए लोग परेशान हुए। दारागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह लोगों को बैरंग लौटाया गया। दोपहर बाद वैक्सीन आई तो कुछ लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज टीकाकरण केंद्र पर दिन भर में 1307 लोगों का टीकाकरण किया गया। केंद्र पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी थीं। यहां से लोगों को लौटाया नहीं गया पर वैक्सीन डोज लगवाने आए लोगों ने लंबा इंतजार किया। यहा दो बार वैक्सीन मंगाई गई। चार हजार टीके स्टॉक में, 20 हजार की डिमांड, टीकाकरण में आज बाधा आ सकती है
विज्ञापन
prayagraj news : मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाने को जुटी लोगों की भीड़। इस दौरान किसी ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया।
- फोटो : prayagraj
स्थानीय वैक्सीन स्टोर में सिर्फ चार हजार वैक्सीन डोज बची हैं। जबकि जिले के 44 केंद्रों पर सामान्यत: 15 हजार वैक्सीन डोज की जरूरत है। सोमवार रात लखनऊ या वाराणसी स्टोर से वैक्सीन नहीं आई तो टीकाकरण कार्य में बाधा पड़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्र बताते हैं कि जिले के 44 केंद्रों पर 20 बजार टीके की डिमांड है।
कॉल्विन में 350 बेली केंद्र पर 739 ने लगवाया टीका
कोरोना वैक्सीन डोज की कमी के बीच सोमवार को मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में सिर्फ 350 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं बेली केंद्र पर 739 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। दोनों केंद्रों पर अफरातफरी का माहौल रहा। चिकित्साधिकारी परेशान घूमते रहे।
10470 लोगों ने लगवाई वैक्सीन डोज
जिले के छह ब्लॉकों में ट्रायल वैक्सीनेशन का काम रोक दिया गया है। वहीं क्लस्टर टीमों ने गांव-गांव में जाकर वैक्सीन लगाने का काम भी रोक दिया है। वैक्सीन डोज की कमी के बीच जिले में 10470 लोगों ने टीकाकरण कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक लखनऊ वैक्सीन स्टोर से वैक्सीन की आपूर्ति देर रात तक संभावित है। वैक्सीन की उपलब्धता नहीं हुई तो केंद्रों की संख्या कम की जा सकती है। शहर के सभी केंद्रों पर टीकाकरण कार्य सुचारू रखने के प्रयास हैं।