फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shortage of chemotherapy drugs due to surge in platinum prices; patients distressed.

Prayagraj News: प्लेटिनम की कीमतों में उछाल से कीमोथेरेपी दवाओं की कमी, मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Shortage of chemotherapy drugs due to surge in platinum prices; patients distressed.
प्लेटिनम की किल्लत के कारण कीमोथेरेपी में इस्तेमाल होने वाली सिस्प्लैटिन और कार्बोप्लैटिन जैसी महत्वपूर्ण दवाओं की उपलब्धता कम हो गई है। इससे चिकित्सकों और कैंसर रोगियों के लिए उचित विकल्प खोजना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्वरुप रानी नेहरू चिकित्सालय और कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल में हर महीने हजारों कैंसर रोगियों की कीमोथेरेपी की जाती है। वर्तमान हालात में उन्हें दवाइयां मिलने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

इस्राइल-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण देश में दवाओं की उपलब्धता प्रभावित हुई है। प्रयागराज में भी प्लेटिनम आधारित दवाओं की उपलब्धता चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दवाओं का उपयोग फेफड़े, सिर और गर्दन के कैंसर में होता है। यह सर्वाइकल, ओवरी और टेस्टिकुलर कैंसर सहित कई अन्य प्रकार के कैंसर के इलाज में भी सहायक हैं। इनका कोई अन्य विकल्प फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
सिस्प्लैटिन और कार्बोप्लैटिन पहले सस्ती थीं, जिससे आम लोगों को भी लाभ मिलता था। अब दाम बढ़ने से आम इंसान के लिए कीमोथेरेपी का विकल्प खोजना मुश्किल हो गया है।


इनसेट
दवाओं की कमी का मुख्य कारण

दवाओं की कमी का सबसे बड़ा कारण प्लेटिनम की बढ़ती कीमतें हैं। प्लेटिनम वह मुख्य कच्चा माल है जिससे इन दवाओं का निर्माण होता है। पिछले कुछ वर्षों में प्लेटिनम की कीमतों में 225 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। बीते छह महीनों में ही इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो चुकी है।




वर्जन

दवाओं की कमी से कीमोथेरेपी की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। इससे कैंसर के दोबारा लौटने का खतरा बढ़ जाता है। मरीजों की रिकवरी और जीवित रहने की संभावना पर भी असर पड़ने की आशंका रहती है। डॉ. मानस दुबे, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed