{"_id":"64cf57662c43d2741b0e95c9","slug":"short-circuit-fire-in-indane-gas-service-office-loss-of-lakhs-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : इंडेन गैस सर्विस के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : इंडेन गैस सर्विस के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
Sun, 06 Aug 2023 01:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:48 PM IST
सार
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है। यहां कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस के नाम से गैस एजेंसी का कार्यालय है। रविवार की तड़के लगभग 5.30 बजे एजेंसी से धुंआ उठता देख मॉर्निंग वॉक करने वालो ने एजेंसी संचालक गौरव केसरवानी को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
गैस एजेंसी के दफ्तर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पालिका परिषद भरवारी के कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस के कार्यालय में रविवार तड़के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से धुंआ उठता देख मॉर्निंग वॉक करने वालो ने एजेंसी मालिक को फोन से सूचना दी l
विज्ञापन
सूचना के बाद एजेंसी पहुंचे संचालक गौरव केसरवानी व अन्य लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से एजेंसी के आफिस में लगे हुए इन्वर्टर और बैटरी में ब्लास्ट हो गयाष हालांकि सीज फायर के माध्यम से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है। यहां कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस के नाम से गैस एजेंसी का कार्यालय है। रविवार की तड़के लगभग 5.30 बजे एजेंसी से धुंआ उठता देख मॉर्निंग वॉक करने वालो ने एजेंसी संचालक गौरव केसरवानी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद गौरव और अन्य तमाम लोग पहुंचे और सीज फायर के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी बीच इन्वर्टर और चार बैट्रों में ब्लास्ट हो गया। छह सेट कंप्यूटर उपकरण, सीसीटीवी कैमरे सहित कार्यालय का पूरा फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन