फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shopping begins in the International Trade Fair, Rajwada Furniture dominates on the first day itself

NCZCC : इंटरनेशनल व्यापार मेले का पीडीए वीसी ने किया शुभारंभ, पहले दिन ही छा गया रजवाड़ा फर्नीचर

Sat, 24 Feb 2024 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Feb 2024 08:20 PM IST
सार

मेले में काफी भीड़ उमड़ रही है। यहां लोगों ने अपने पसंद की चीजें खरीदी। इस दौरान पहले दिन ही मैसूर का रजवाड़ा फर्नीचर लोगों ने खासा पसंद किया। इसके अलावा राजस्थान, दिल्ली से लाए गए फर्नीचर की विस्तृत रेंज भी लोगों ने सराही।

विज्ञापन
Shopping begins in the International Trade Fair, Rajwada Furniture dominates on the first day itself
व्यापार मेले में बिक्री के लिए रखे सोफे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में दी प्लानर की ओर से दस दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज शनिवार को हुआ। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही सभी स्टाल पर जाकर कारीगरों की कलाकारी देखी और उनकी तारीफ की। आयोजक सनी ने बुके और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन





विज्ञापन





मेले में काफी भीड़ उमड़ रही है। यहां लोगों ने अपने पसंद की चीजें खरीदी। इस दौरान पहले दिन ही मैसूर का रजवाड़ा फर्नीचर लोगों ने खासा पसंद किया। इसके अलावा राजस्थान, दिल्ली से लाए गए फर्नीचर की विस्तृत रेंज भी लोगों ने सराही। अगले सहालग को देखते हुए लोगों ने फर्नीचर की बुकिंग आदि के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान लाइफ स्टाइल से जुड़ी तमाम चीजों की खरीदारी भी लोगों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीजेडसीसी प्रांगण में लगे इस मेलेे का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। मेले में मौर्य फर्नीचर बंगलुरू के विशाल ने बताया कि मैसूर पैलेस में जिस तरह के फर्नीचर है वैसे ही फर्नीचर यहां लाए गए हैं। इसमें नक्काशी भी वैसे ही की गई है। इसी वजह से उसे रजवाड़ा फर्नीचर भी कहा जाता है। यहां सोफा, झूला, डाइनिंग टेबल आदि की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। खास बात यह है कि यहां झूले पर लगी चेन पीतल की है।

इसी तरह दिल्ली से आए अर्बन वुड के ललित कुमार ने बताया कि सोफा कम बेड की यहां आकर्षक रेंज उपलब्ध है। सोफे में स्लीपवेल कंपनी का गद्दा, सेंचुरी का बोर्ड, सागौन की लकड़ी आदि का प्रयोग किया गया है। इसका दाम 37800 रुपये है। इस प्रदर्शनी में घर को नया लुक देने के लिए कार्विंग सोफा, डाइनिंग टेबल, बेड का सुंदर और अद्भुत संग्रह है।

यहां विशेष ऑफर के तहत फैक्टरी प्राइज में ही इसे बेचा जा रहा है। इसी तरह राजस्थानी फर्नीचर भी लोगों ने पसंद किए। जयपुर से आए धनीराम ने बताया कि जोधपुर की लकड़ी और मेटल की कारीगरी और शिल्प कौशल के साथ आम और शीशम से बनी लकड़ी की नक्काशी युक्त कलाकृतियां भी प्रदर्शनी में उपलब्ध है।


घर के गार्डन और बॉलकनी के भी फर्नीचर

नई दिल्ली के रियाल्टो लाइफ स्टाइल ने घर के गार्डन, छत और बॉलकनी में रखे जाने वाले फर्नीचर की विस्तृत रेंज यहां उपलब्ध करवाई है। इन आउट डोर फर्नीचर में 20 से 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। शो के संचालक सन्नी मलिक ने बताया कि प्रयागराज में मेला दस दिन रहेगा।


पहले दिन काफी संख्या में लोग आए। वहीं दूसरी ओर मेले में लोगों ने अफगानिस्तान के ड्राईफ्रूट, बंगलादेश की साड़ियां, थाईलैंड की क्राकरी आदि भी खरीदी। रविंदर सिंह उर्फ डिंपी ने बताया कि में हेल्थ फिटनेस प्रोडक्ट, कास्टमेटिक, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कालीन, बेडशीट, कपड़े आदि की भी विस्तृत रेंज है। इस दौरान लोगों ने राजस्थानी जायके का भी लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed