फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shopkeepers will not get relief, road will be widened

दुकानदारों को नहीं मिलेगी राहत, चौड़ी होगी सड़क

Sat, 07 Dec 2019 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers will not get relief, road will be widened
कचहरी रोड़ फुटपाथ पर लगी बैरीकेटिंग को उखड़ता पालिका का जेसीबी। - फोटो : PRATAPGARH
शहर की पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को राहत नहीं मिलेगी। अब नगर पालिका सड़क चौड़ी कर दुकानदारों की मंशा पर पानी फेरने की तैयारी में है। टंडन तिराहे से लेकर राजापाल चौराहे तक सड़क चौड़ी करने की तैयारी चल रही है। रात में ही नगर पालिका की टीम ने कचहरी के इर्द-गिर्द लगे बैरीकेड को तोड़वा दिया। जिसकी किसी को भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण की समस्या को देख मंडलायुक्त पहले ही जिला प्रशासन के साथ नगर पालिका को खरीखोटी सुना चुके हैं। मंडलायुक्त के संभावित आगमन को देखते हुए नगर पालिका और जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने में जुटा हुआ है। ताकि मंडलायुक्त के दौरे के दौरान किसी भी तरह की फजीहत से बचा जा सके। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के आदेश पर कचहरी के इर्द-गिर्द पटरी पर दुकान लगाने वालों को हटा दिया गया।
विज्ञापन

करीब दस दिनों से सभी का रोजगार छिन गया है। शुक्रवार की रात नगर पालिका के कर्मचारियों ने अंबेडकर चौराहे से लेकर पुलिस लाइन व कोषागार चौराहे तक लगा बैरीकेड तोड़वा दिया। जिला प्रशासन के आदेश पर अब टंडन तिराहे से लेकर राजापाल चौराहे तक सड़क चौड़ी करने की कवायद नगर पालिका ने तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या भी कम होगी और सड़क भी खाली रहेगी। इसके लिए नगर पालिका के जेई को इस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया गया है। नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह ने बताया कि पटरी दुकानदार मुख्य मार्ग छोड़कर कहीं भी दुकान लगा सकते हैं। उनके लिए जल्द ही वेंडिंग जोन की व्यवस्था की जा रही है।
नगर पालिका अब लगाएगी जुर्माना
दुकानों के बाहर व पटरी पर दुकान लगाने वाले लोगों पर पालिका प्रशासन शिकंजा कस रहा है। पहले सभी को चेतावनी दी गई थी कि तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटा लें, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जिसके बाद नगर पालिका को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाना पड़ा। नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह ने बताया कि यदि अतिक्रमण अब नगर पालिका हटाएगी तो इसके लिए दुकानदार को जुर्माना देना होगा।

ऐसा करने वालों को तुरंत नोटिस थमाया जाएगा। अतिक्रमण में हटाए जाने वाली सामाग्री के हिसाब से पालिका जुर्माना लगाएगी। अब पटरी दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों तक किसी को राहत नहीं मिलेगी। सभी के ऊपर जुर्माना लगाने की तैयारी नगर पालिका प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed