फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shooting of Bollywood actor Rajpal Yadav accused of abusing the actor

यूपी : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की शूटिंग में हंगामा, अभिनेता पर गालीगलौज करने का आरोप

Mon, 12 Dec 2022 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 09:45 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चलाने के दौरान ही क्लच वायर टूट गया, जिससे स्कूटर अनियंत्रित हो कर पास ही खड़े एक ई रिक्शे से जा टकराया। इससे बगल में खड़े प्रतियोगी छात्र बालाजी को भी चोट आई।

विज्ञापन
shooting of Bollywood actor Rajpal Yadav accused of abusing the actor
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नलगंज में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की फिल्म की शूटिंग के दौरान सोमवार को हंगामा हो गया। प्रतियोगी छात्र बालाजी ने स्कूटर से टक्कर लगने पर मारपीट का आरोप लगाया। उधर प्रोडक्शन मैनेजर ने भी शूटिंग में व्यवधान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। अल्लापुर निवासी शशांक श्रीवास्तव एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें राजपाल यादव अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता व अन्य क्रू मेंबर सोमवार दोपहर एक बजे के करीब बैंक रोड चौराहे पर पहुंचे। जिस सीन को शूट किया जाना था, उसमें अभिनेता को एक स्कूटर चलाना था। 

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चलाने के दौरान ही क्लच वायर टूट गया, जिससे स्कूटर अनियंत्रित हो कर पास ही खड़े एक ई रिक्शे से जा टकराया। इससे बगल में खड़े प्रतियोगी छात्र बालाजी को भी चोट आई। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया। बालाजी का आरोप है कि स्कूटर टकराने पर राजपाल यादव ने गालीगलौज की और उनके बाउंसरों ने उसे पीट दिया। 
सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची और स्कूटर को थाने ले गई। उधर, मौके पर जुटे छात्रों ने साथी के समर्थन में यह मांग रखी कि अभिनेता खुद माफी मांगें। इंकार करने पर थाने पहुंचकर तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रोडक्शन मैनेजर शशांक की ओर से भी थाने में तहरीर दी गई। इसमें बताया गया कि कुछ लोग मना करने पर भी शूटिंग में व्यवधान डाल रहे थे। शूटिंग के दौरान मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे थे। मना करने पर अभद्रता की। मामले में इंस्पेक्टर कर्नलगंज राममोहन राय ने बताया कि अभिनेता व क्रू से बात की गई, तो उन्होंने आरोपों को गलत बताया। कहा कि वह छात्र को जानते तक नहीं हैं, ऐसे में विवाद का सवाल ही नहीं उठता। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed