फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shivpal Yadav had darshan of Hanumanji lying down, also met Balvir Giri

प्रयागराज : प्रसपा का सपा से जल्द गठबंधन की उम्मीद, शिवपाल बोले- अखिलेश यादव के साथ साझा कर सकते हैं मंच

Fri, 22 Oct 2021 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav had darshan of Hanumanji lying down, also met Balvir Giri
Prayagraj News : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लेटे हनुमानजी का दर्शन करने के बाद महंत बलवीर गिरि से भी मुलाकात की। - फोटो : प्रयागराज
प्रयागराज। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ जल्द ही मंच साझा करते हुए नजर आ सकते हैं। सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर प्रयागराज आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल ने यह उम्मीद जताई।
विज्ञापन


रथयात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रेसवार्ता में शिवपाल ने कहा कि सपा के साथ गठबंधन को लेकर वह आशान्वित हैं। भाजपा को हराने के लिए जल्द वह सपा के साथ जाने के लिए तैयार हैं। जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। उन्होंने भाजपा की नीतियों पर भी हमले बोले। कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। शिवपाल यादव बाघंबरी गद्दी भी गए और वहां महंत नरेंद्र गिरि की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने महंत बलवीर गिरि के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इससे पहले रथयात्रा दूसरे दिन भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमी। कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। रथयात्रा प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गई। युवजन सभा के रजत सिंह यादव, इमरान, अवनीश श्रीवास्तव, साजिद, मारूफ अहमद आदि ने सोहबतियाग में स्वागत किया। रथयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाला लोधी, आदित्य याव, शमशाद अहमद, लल्लन राय, मीरानाथ यादव, अजीत यादव, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed