{"_id":"63b1d864b1aad2209a6d03b7","slug":"shivam-came-out-running-for-new-delhi-after-filling-water-from-sangam-will-meet-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : संगम से जल भरकर नई दिल्ली के लिए दौड़ते हुए निकले शिवम, पीएम मोदी से करेंगे भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : संगम से जल भरकर नई दिल्ली के लिए दौड़ते हुए निकले शिवम, पीएम मोदी से करेंगे भेंट
Mon, 02 Jan 2023 12:37 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Jan 2023 12:37 AM IST
सार
नमामि गंगे के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को प्रयागराज के 16 वर्षीय धावक शिवम कुमार ने संगम से जल भरकर नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के लिए अपनी यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन
Prayagraj News : धावक शिवम संगम का जल लेकर नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नमामि गंगे के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को प्रयागराज के 16 वर्षीय धावक शिवम कुमार ने संगम से जल भरकर नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के लिए अपनी यात्रा शुरू की है। मेजा के बारीपुर के रहने वाले शिवम संगम तट का जल प्रधानमंत्री को भेंट करना चाहते हैं। यात्रा पर निकलने से पहले उन्होंने बताया कि वह नई दिल्ली तक दौड़ते हुए पहुंचेंगे। इस दौरान वह तीन शहरों में रुकेंगे। वह कानपुर छह जनवरी को पहुंचेंगे जहां एक दिन आराम करने के बाद आगरा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
आगरा में 12 जनवरी और इसके बाद नोएडा में 16 जनवरी को ठहराव होगा। 18 जनवरी को वह नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर पहुंचेंगे। शिवम ने बताया कि रोजाना 30-35 किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। वह मैराथन की तैयारी भी कर रहे हैं। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद वह मैराथन का हिस्सा बन सकेंगे। इस पदयात्रा के बारे में उनका कहना है कि वह सभी को निर्मल गंगा और स्वच्छता के लिए जागरूक करना चाहते हैं।
विज्ञापन
शिवम 11वीं कक्षा के छात्र हैं। उनके पिता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। उनके बेटे ने ही जिद ठान रखी थी कि वह संगम से जल लेकर नई दिल्ली तक दौड़ लगाएगा। हालांकि यह बहुत बड़ी बात है, लेकिन वह बेटे के साथ हैं। बताया कि इससे पहले शिवम ने अगस्त महीने में उरूवा से संगम तट स्थित बड़े हनुमान मंदिर तक दौड़ लगाई थी और चार घंटे में इस दौड़ को पूरी करके लेटे हनुमान जी का दर्शन किया था।
विज्ञापन