{"_id":"57a3a54b4f1c1ba8672b8ffc","slug":"shiva-woman-in-the-parking-lot-of-the-complex-destroyed-eight-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव महिला कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में आठ दुकानें ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव महिला कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में आठ दुकानें ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 05 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एडीए ने सिविल लाइंस में पार्किंग के खिलाफ बृहस्पतिवार को फिर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एमजी मार्ग पर एक कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में आठ दुकानें खाली कराके ध्वस्त कराई गईं। कूपर रोड पर एक होटल की पार्किंग में खुले रेस्टोरेंट को हटाकर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई।
जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में एडीए के दस्ते ने एमजी मार्ग एवं कूपर रोड के कॉर्नर पर अटलांटिस मॉल के सामने शिव महिमा कॉम्प्लेक्स में कार्रवाई की। कॉम्प्लेक्स के पार्किंग स्थल पर 12 दुकानों में से आठ को खाली कराया गया। इसके बाद गैंग लगाकर सभी दुकानों ध्वस्त करा दी गईं। जेडओ ने यहां आने वाले वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा कराने की सख्त हिदायत दी गई। जांच के दौरान पार्किंग में वाहन न खड़े होने पर भवन सील करने की चेतावनी दी गई।
इसके बाद दस्ता कूपर रोड पर होटल रामकृष्ण में पहुंचा। यहां पार्किंग में चल रहा रेस्टोरेंट बुधवार को सील किया गया था। बृहस्पतिवार को उसे पूरी तरह खाली कराके पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। होटल संचालन को भी पार्किंग में ही वाहन खड़े कराने की हिदायत दी गई। कार्रवाई में जेई जयशंकर सिंह, सुनील त्यागी, बीआई विजय शंकर पांडेय, कुंवर सिंह, एसपी सिंह आदि शामिल थे।