{"_id":"57a4f1c84f1c1ba8672b98ae","slug":"shiv-gauri-asked-the-blessing-of-the-whole-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरी परिवार पूज मांगा अखंड सुहाग का आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरी परिवार पूज मांगा अखंड सुहाग का आशीष
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 06 Aug 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
तीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिनों से शुक्रवार को हरियाली तीज का व्रत किया। सोलह शृंगार कर विधिविधान से गौरी परिवार का पूजन अर्चन किया। वहीं विभिन्न संगठनों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सावन गीतों पर रंगारंग नृत्य की प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध किया।
वैसे तो हरियाली तीज पर्व की तैयारी बृहस्पतिवार को देर रात तक होती रही। सुबह सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा और पूजा की तैयारी की। मिट्टी की गौरी , गणेश और शिव जी बनाए गए। पूजा की चौकी सजाई गई। गौरी परिवार को आसन दिया गया उसके बाद गौरी जी का शृंगार किया गया। सुहागिनों ने सुहाग साम्रगी सिंदूर चूड़ी बिंदी, चुनरी, महावर, पायल, बिछुआ आदि सुहाग साम्रगी अर्पित कर अखंड सुहाग का आशीर्वाद मांगा। परिवार की बड़ी बुजुर्ग ने कहानी सुनाई। अशोक नगर की प्रिया सक्सेना बताती है कि हरियाली तीज से शुरू हुई गौरी पूजा सावन पूर्णिमा रक्षाबंधन के दिन पूरी होगी। इस दौरान गौरी परिवार की पूजा अर्चना के बाद ही सुहागिनें प्रसाद पाएंगी। रक्षाबंधन के दिन गेहूं की जुवारी में विराजमान करा कर पूजा होगी उसके बाद ही विसर्जन किया जाएगा।
‘उदिशा’ की ओर से हरियाली तीज एवं फ्रेंडशिप डे समारोह सिविल स्थित होटल में मनाया गया। शुरूआत सावन गीत से हुई। स्वाती ने नृत्य किया। क्लब के सदस्यों ने एक दूसरे के फ्रेडशिप बैंड बांध कर दोस्ती निभाने का संकल्प लिया। तीज क्वीन चुनी गईं। चयन अर्चना अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर स्मृति वंदना संगीता, संयोगिता, मनप्रीत, स्वाती, कनिका, जयश्री, शालिनी, रत्ना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
आरएएफ की 101 वाहिनी द्रुत कार्यबल में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में सावन क्वीन, फैंसी ड्रेस, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाओं ने एक दूसरे को मेंहदी लगाई और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वाहिनी सी. डब्लू ए. अध्यक्ष मीतू सिंह ने पर्व की बधाई दी।