फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shining stone found during excavation in the mine, police reached on the rumor of getting diamond

प्रयागराज : खदान में खुदाई के दौरान मिले चमकदार पत्थर, हीरा होने की आशंका, पुलिस ने कब्जे में लिया प्लांट

Wed, 06 Apr 2022 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 09:54 PM IST
सार

अफवाह फैल गई कि हीरा निकला है। जिससे मौके पर सीओ राजेश यादव, इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल में पुलिस को पत्थर के एक छोटे टुकड़े में हीरा जैसा पत्थर मिला। मेजा थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि चमकदार पत्थर का टुकड़ा मिला है।

विज्ञापन
Shining stone found during excavation in the mine, police reached on the rumor of getting diamond
Prayagraj News : खदान में मिले हीरे जैसे पत्थर को दिखाता पुलिसकर्मी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रयागराज जिले के मेजा तहसील के अंतर्गत भटौती क्रशर प्लांट के पास खदान में करोड़ों के हीरे मिलने की सूचना पर प्रशासन ने खदान को अपने कब्जे में ले लिया और खोज में मिले चमकीले पत्थर को जांच के लिए भेज दिया। भटौती क्रसर प्लांट में खुदाई के समय हीरा मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची मेजा पुलिस ने हकीकत की पड़ताल की।

विज्ञापन



योगेश मौर्या का भटौती में क्रसर प्लांट है। वहां पर पत्थरों की खुदाई के दौरान चमकदार वस्तु मिलने पर हड़कंप मच गया।अफवाह फैल गई कि हीरा निकला है। जिससे मौके पर सीओ राजेश यादव, इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

Shining stone found during excavation in the mine, police reached on the rumor of getting diamond
Prayagraj News : खदान में हीरा मिलने की सूचना पर पहुंचकर जांच करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

जांच के लिए भेजे गए चकीले पत्थर
जांच पड़ताल में पुलिस को पत्थर के एक छोटे टुकड़े में हीरा जैसा पत्थर मिला। मेजा थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि चमकदार पत्थर का टुकड़ा मिला है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही खनन विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है। जेसीबी चालक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed