फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shikshak bharti: names of selected teachers found in diary

शिक्षक भर्ती: डायरी में मिले चयनितों के नाम में 16 आरक्षित वर्ग के, होगी पूछताछ

Sun, 21 Jun 2020 11:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jun 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
shikshak bharti: names of selected teachers found in diary
teacher - फोटो : social media

69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के भंडाफोड़ मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि गिरोह के सदस्यों के पास से बरामद डायरी में जिन 17 चयनितों के नाम मिले हैं । उनमें से 16 आरक्षित वर्ग के हैं। इनमें से छह अभ्यर्थी तो दो परिवारों से ही हैं।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि एसटीएफ इन अभ्यर्थियों से भी पूछताछ कर सकती है जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के सरगना केएल पटेल समेत 11 सदस्य जेल भेजे जा चुके हैं। सोरांव पुलिस से मामला स्थानांतरित होने के बाद एसटीएफ जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गिरोह के सदस्यों के पास से एक डायरी बरामद हुई थी जिनमें कुछ अभ्यर्थियों के नाम, रोलनंबर व परीक्षा के प्राप्तांक लिखे हुए थे। इस डायरी के संबंध में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि डायरी में जिन अभ्यर्थियों के नाम मिले हैं उनमें से 17 चयनित हैं। इनमें से 16 अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग के हैं जबकि एक अभ्यर्थी सामान्य वर्ग से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और खास बात यह है कि इनमें से छह अभ्यर्थी दो परिवारों से संबंधित हैं। दोनों परिवारों में प्रत्येक से एक महिला व दो पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं जो एक ही पिता की संतान हैं। इनमें से एक परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभ्यर्थियों के प्राप्तांक क्रमश: 127, 127 व 126 और दूसरे परिवार से संबंधित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक 128, 132 व 131 हैं।

इस लिस्ट में शामिल 10 नाम ऐसे हैं जिनके प्राप्तांक 140 से ज्यादा दर्शाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच में जुटी एसटीएफ इन सभी अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है और इनसे पूछताछ भी कर सकती है। फिलहाल इस मामले में एसटीएफ अफसर कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि विवेचना प्रचलित है। 


भर्ती में सेटिंग का एक अन्य ऑडियो भी हुआ था वायरल

69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा में रुपये लेकर पास कराने की बातचीत संबंधी ऑडियो मिलने के बाद एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। वैसे यह परीक्षा में सेटिंग चलने के आरोपों से संबंधित इकलौता ऑडियो नहीं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एक और ऐसा ही ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इसमें एक व्यक्ति किसी चयनित अभ्यर्थी से बात करते हुए सुनाई पड़ रहा था। खास बात यह है कि 140 नंबर पाकर सफल हुआ अभ्यर्थी बातचीत में जुगाड़ से परीक्षा पास करने की बात भी कबूलता सुनाई पड़ता है। दूसरे व्यक्ति ने जब उससे यह पूछा कि उसने परीक्षा पास करने के लिए कितने रुपये दिए, तो वह यह कहता सुनाई देता है कि इस बारे में चाचा ही बता पाएंगे।



हालांकि वह चाचा का नाम नहीं बताता। अभ्यर्थी यह भी कहता सुनाई पड़ता है कि परीक्षा में उसकी बहन भी सफल हुई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि जिस अभ्यर्थी की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ, उसका नाम शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के सदस्यों से मिली डायरी में भी लिखा है। यह भी कहा जा रहा है कि उससे पूछताछ हुई, तो कई अहम बातें सामने आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed