{"_id":"5d794e158ebc3e016c139048","slug":"shiksha-seva-adhikaran-allahabad-news-ald2546262152","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने राज्य सरकार की शवयात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने राज्य सरकार की शवयात्रा निकाली
विज्ञापन
Shiksha Seva Adhikaran
- फोटो : CITY DESK
हाईकोर्ट बार ने कहा, आयोजन से नहीं है सरोकार
प्रयागराज। राज्य शिक्षा सेवा अधिकरण को लखनऊ में स्थापित करने के विरोध में हाईकोर्ट के वकीलों ने बुधवार को शवयात्रा निकाली। उधर, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इस आयोजन से कोई सरोकार न होने की बात कही है।
अधिकरण के मुद्दे पर अनिश्चित कालीन अनशन की चेतावनी देने वाले अधिवक्ता रितेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में वकीलों ने शाम चार बजे आंबेडकर प्रतिमा स्थल से हाईकोर्ट के गेट नम्बर तीन तक शवयात्रा निकाली। उसके बाद वापस पहुंचकर उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान वकीलों ने राज्य सरकार विरोधी नारेबाजी की और शिक्षा सेवा सहित अन्य सभी अधिकरण प्रयागराज में स्थापित करने की मांग की।
बार ने कहा आंदोलन है स्थगित
हाईकोर्ट बार के संयुक्त सचिव प्रशासन प्रियदर्शी त्रिपाठी ने देर शाम विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शिक्षा सेवा अधिकरण की प्रयागराज में स्थापित की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहने का आह्वान न्यायिक एवं प्रशासनिक समाधान के मद्देनजर अग्रिम सूचना तक स्थगित कर दिया है। साथ ही वकीलों के समूह द्वारा आंबेडकर चौराहे से निकाली गई सरकार की शवयात्रा के आयोजन से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का कोई सरोकार नहीं है।