फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shiksha Seva Adhikaran

शिक्षा सेवा अधिकरणः उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मिला बार का प्रितिनधिमंडल

Thu, 12 Sep 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Seva Adhikaran
Shiksha Seva Adhikaran - फोटो : CITY DESK
शिक्षा सेवा अधिकरण की स्थापना लखनऊ में करने का विरोध कर रहा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा से मिला। खादी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ गए प्रतिनिधिमंडल की बैठक में बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय, महासचिव जेबी सिंह के अलावा महाधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह और प्रमुख सचिव न्याय डीके सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


अध्यक्ष राकेश पांडेय के मुताबिक उपमुख्यमंत्री के समक्ष इस मामले के सभी विधिक पहलुओं को रखा गया। बार ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले का समाधान बहुत जल्दी निकाला जाएगा। अध्यक्ष के मुताबिक वार्ता सकारात्मक रही। उधर, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि बातचीत सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही है। इससे पूर्व बार के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी वार्ता हो चुकी है। उस बैठक की अगुवाई भी सिद्धार्थनाथ सिंह ने की थी। मुख्यमंत्री से वार्ता में प्रतिनिधिमंडल को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला था मगर, उम्मीद कायम रहने की बात कही गई। हाईकोर्ट के अधिवक्ता इससे सहमत नहीं हुए और न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर की अपील पर सोमवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य बहिष्कार वापस लिया और बुधवार से हाईकोर्ट में विधिवत न्यायिक कार्य प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन


पखवाड़े भर बाद हाईकोर्ट में विधिवत काम शुरू
प्रयागराज। शिक्षा सेवा अधिकरण को लेकर 13 दिनों तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने बुधवार को विधिवत् न्यायिक कार्य प्रारंभ किया। हालांकि कार्य बहिष्कार वापस लेने की घोषणा सोमवार को दिन में एक बजे ही हो गई थी मगर, सोमवार को आधे दिन के बाद काम शुरू होने के कारण आपाधापी की स्थिति रही। बुधवार को फ्रेश मुकदमों की भी सुनवाई की गई जबकि नियमानुसार बुधवार को सिर्फ लिस्ट के मुकदमे सुने जाते हैं मगर, बैकलॉग को देखते हुए फ्रेश मुकदमे भी सुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed