प्रयागराज। शिक्षा सेवा अधिकरण लखनऊ में स्थापित करने के प्रस्ताव के विरोध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों का क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलन के समर्थन में हाईकोर्ट बार के लाइब्रेरी हाल में प्रयागराज ट्रेड यूनियन, शिक्षक संघ, छात्रसंघ के पदाधिकारियों की बैठक में सरकार के सौतेले व्यवहार के विरुद्ध संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया। क्रमिक अनशन पर प्रदीप अंशुमन, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह,संदीप यादव, नफीस अनवर, अखिलेश कुमार मिश्र, सौरभ तिवारी, प्रियदर्शी त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, नीलम शुक्ला, सुरेंद्र नाथ मिश्र, मनीष पांडेय, आशुतोष मिश्र, जितेंद्र ओझा, रामराज मिश्र, विजय कुमार द्विवेदी समेत तमाम लोग बैठे रहे। बार अध्यक्ष राकेश पांडेय व पूर्व महासचिव प्रभाशंकर मिश्र ने जूस पिलाकर सातवें दिन का अनशन समाप्त कराया।