फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   She took the money, the tickets were distributed : RK Chaudhary

पैसे लेकर टिकट बांट रहीं मायावती: आरके चौधरी

Sun, 17 Jul 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
 बीएसपी से बागी हुए पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने शनिवार को एक बार फिर मायावती पर हमला बोला। आरोप लगाया मायावती 50 लाख, एक करोड़, दो करोड़, चार करोड़, छह करोड़ रुपये लेकर उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए टिकट बेंच रही हैं। अगर किसी ने पैसा लेकर टिकट हासिल किया है और उससे अधिक कोई पैसा देने वाला आ गया तो टिकट उसे मिल जाता है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जिला पंचायत चुनाव का जिक्र किया। कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में भी मायावती ने उसी प्रत्याशी को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया, जिससे पांच लाख रुपये ले लिए। प्रत्याशियों से पैसा लेते-लेते बीएसपी टिकट खरीदने की बड़ी मंडी बन गई है। उन्होंने इसे निजी रियल स्टेट कंपनी बना डाला है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने बीएसपी को ब्राह्मण समाज पार्टी की संज्ञा दी। कहा कि मायावती ने कांशीराम के नारे जो ‘बहुजन की बात करेगा वही दिल्ली पर राज करेगा’ के नारे को ठोकर मार दी और ‘अब ब्राह्मण शंख बजाएगा, हाथी दिल्ली जाएगा’ के सिद्धांतों पर चल रही हैं। कहा कि मायावती के इस रवैये से बीएसपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और वे परेशान हैं। वे विकल्प की तलाश में हैं। बीएस-4 ऐसे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संपर्क करने के साथ दलितों, पिछड़ों की हजारों जातियों को एकत्र कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने लखनऊ में बहुजन समाज स्वाभिमान-4 की होने वाली रैली की चर्चा की। कहा कि इस रैली को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने जदयू के साथ चुनावी गठबंधन से इंकार नहीं किया। कहा कि धीरे-धीरे सबकुछ जनता सामने आ जाएगा। इस मौके पर बीएसपी शहर उत्तरी के घोषित प्रत्याशी संजय गोस्वामी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed