{"_id":"5db9dd1f8ebc3e015c0cce95","slug":"shared-experiences-of-beneficiaries-of-ayushman-yojana-allahabad-news-ald258828075","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के अनुभव किए साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के अनुभव किए साझा
विज्ञापन
shared experiences of beneficiaries of ayushman yojana
आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से अनुभव किए साझा
गृहमंत्री अमित शाह ने पत्र भेजकर भाजपा के सभी सांसदों से कहा है लाभार्थियों से मिलने को
प्रयागराज। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों ने अपने अनुभव बुधवार को इलाहाबाद की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी से साझा किए। इस दौरान योजना का लाभ पा चुके लाभार्थियों ने आयुष्मान योजना की सराहना की। यहां सांसद ने बताया कि प्रयागराज जिले में 67 हजार लाभार्थियों का कार्ड बन चुका है। इसमें तकरीबन नौ हजार लोगों को इस योजना का लाभ मिला है।
दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी के सभी सांसदों को पत्र लिखकर दिवाली के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र के आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को अपने घर पर चाय-नाश्ता पर बुलाकर उनके साथ अनिवार्य रूप से बैठक कर अनुभव साझा करने को कहा था। इसी क्रम में बुधवार को सांसद रीता ने म्योर रोड स्थित अपने आवास पर आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। उनके अनुभव सुनने के साथ ही उन्होंने लाभार्थियों के सुझाव भी लिए। इस दौरान सभी को दिवाली का गिफ्ट भी दिया गया। इस अवसर पर भाजपा यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल, संत प्रसाद पांडेय, अभिषेक शुक्ला, शशिकांत तिवारी, विजय पुर्सवानी, बाबा तिवारी, गुलाब कली, सुशीला देवी, सुषमा देवी, बाबू जी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।