Shardiya Navratri 2023 : विंध्याचल के लिए रोडवेज चलाएगा 195 बसें, 14 से 23 अक्तूबर तक होगा संचालन
यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन से विंध्याचल के लिए हर रोज 130 एवं वाराणसी रीजन से 65 बसों का संचालन होगा। साथ ही यूपी रोडवेज ने पर्व के मद्देनजर विंध्याचल में अतिरिक्त कर्मचारियों की भी तैनाती का निर्णय लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र के मौके पर विंध्याचल पर लगने वाले नवरात्र मेले के लिए यूपी रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। नवरात्र के मौके पर यूपी रोडवेज 14 अक्तूबर की मध्य रात्रि से 23 अक्तूबर तक 195 बसों का संचालन करेगा। प्रयागराज के जीरोरोड बस स्टेशन से प्रत्येक 30 मिनट पर विंध्याचल के लिए बस उपलब्ध होगी।
इस दौरान यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन से विंध्याचल के लिए हर रोज 130 एवं वाराणसी रीजन से 65 बसों का संचालन होगा। साथ ही यूपी रोडवेज ने पर्व के मद्देनजर विंध्याचल में अतिरिक्त कर्मचारियों की भी तैनाती का निर्णय लिया है। प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि मिर्जापुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसके सेठ को मेलाधिकारी नामित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मिर्जापुर-वाराणसी रूट पर प्रयागराज रीजन 25 एवं वाराणसी रीजन 40 बसें चलाएगा। मिर्जापुर-जौनपुर-आजमगढ़ रूट पर 25 बस, मिर्जापुर-विंध्याचल-प्रयागराज रूट पर 50 बसें नियमित रूप से संचालित होंगी। इसमें 23 बसें मिर्जापुर डिपो की एवं 27 जीरोरोड डिपो की रहेंगी। मिर्जापुर-घोरावल रूट पर पांच, मिर्जापुर-राबर्टसगंज रूट पर 30, मिर्जापुर-हनुमना, प्रतापगढ़-प्रयागराज-विंध्याचल , लालगंज-प्रयागराज-विंध्याचल एवं बादशाहपुर-प्रयागराज-विंध्याचल रूट पर पांच-पांच अतिरिक्त बसें चलेंगी।