फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother Durga will visit today with happiness, peace and good fortune in Mahayoga

महायोग में सुख-शांति और सौभाग्य लेकर आज पधारेंगी मां दुर्गा

Sat, 17 Oct 2020 04:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Mother Durga will visit today with happiness, peace and good fortune in Mahayoga
नवरात्रि 2020 - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। आदि शक्ति स्वरूपा की आराधना का शारदीय नवरात्र शनिवार को प्रतिपदा तिथि के साथ आरंभ होगा। नवरात्र केपहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग में मां भगवती का आगमन होगा। अभिजीत मुहूर्त और सूर्य के तुला राशि में प्रवेश के साथ ही गुरु के धनु लग्न में होने से कलश स्थापना का इस बार महायोग बन रहा है। ऐसे में मां की आराधना से लोगों का हर तरह से कल्याण होगा।
विज्ञापन


अश्विन मास में 19 साल पर पुरुषोत्तम मास के तुरंत बाद नवरात्र का दुर्लभ संयोग आया है। ऐसे में अपनी सामर्थ्य के अनुसार भक्त मां की आराधना कर वर्ष भर के लिए सुख, शांति और सौभाग्य की आंतरिक ऊर्जा का संचय व संचार कर सकेंगे। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 11:52 बजे के बाद कलश स्थापना आरंभ होगी। अनुष्ठान करने वाले व्रती सबसे पहले घरों में चौकी पर नया वस्त्र बिछाकर स्वास्तिक बनाकर मां का आह्वान करें। इसके बाद मिट्टी से बनी वेदी पर जौ बोएं। नौ दिन में जौ की वृद्धि सुख-समृद्धि का प्रतीक बनेगी। पूजा में पंच पल्लव गूलर, पाकड़, आम, अशोक, शमी की पत्तियों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद वेदी पर कलश में गंगा जल और सर्व औषधियां अवश्य डालें। फिर, कलश पर चावल से भरे पूर्णपात्र पर मां के प्रतीक के रूप में नारियल सजाएं। इसके बाद अखंड दीप जलाकर मां का आह्वान करें।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार शनिवार की सुबह 7:06 बजे सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला संक्रांति नवरात्रि के आरंभ के लिए अति शुभ है। संक्रांति का पुण्यकाल दिन भर रहेगा। पुरुषोत्तम मास के तुरंत बाद पड़ने वाले नवरात्रि से परिवार, समाज और राष्ट्र में खुशहाली का योग बनेगा। इस दौरान मां की आराधना से हर तरह के रोग दूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नवरात्र में चार दिन सर्वार्थ सिद्धि,आनंद और सौभाग्य योग भी
प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि के स्वाति नक्षत्र के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। यह योग पूरे दिन रहने से किसी भी तरह की खरीद-बिक्री के लिए शुभ होगा। इस बार नवरात्र में चार सर्वार्थसिद्धि योग, एक त्रिपुष्कर और चार रवि योग बनेंगे। इन शुभ संयोगों के अलावा आनंद, सौभाग्य और धृति योग भी बन रहा है। ये शुभ संयोग जमीन में निवेश, खरीद और ब्रिकी के लिए शुभ होंगे।

नवरात्र केप्रथम दिन सर्वार्थसिद्धि योग है। इसी तरह द्वितीया को त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग, तृतीया को सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग, चतुर्थी को सौभाग्य और शोभन योग, पंचमी को रवियोग, षष्ठी को सुकर्मा और प्रजापति योग,सप्तमी को धृति और आनंद योग, अष्टमी को शनिवार सर्वार्थसिद्धि योग और नवमी को रवियोग रहेगा। मुहूर्त - 11:52 से 12 :26 तक करें कलश स्थापना।


पुरुषोत्तम मास की पूर्णाहुति, संगम से शिव मंदिरों तक अनुष्ठान
प्रयागराज।
महीने भर भगवान विष्णु की आराधना के पुरुषोत्तम मास की शुक्रवार को अमावस्या तिथि में पूर्णाहुति हो गई। इस दौरान संगम समेत गंगा, यमुना के तटों पर दिन भर भगवान विष्णु और शिव की आराधना की गई। अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव के अलावा मनकामेश्वर महादेव, पंडिला महादेव मंदिरों में अभिषेक और पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed