फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shankargarh receives the gift of an AC bus service

Prayagraj News: शंकरगढ़ को मिली एसी बस सेवा की सौगात

Mon, 22 Jun 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 22 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shankargarh receives the gift of an AC bus service
शंकरगढ़ को मिली एसी बस सेवा की सौगात
राम भवन चौराहा से प्रयागराज के एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र ने खुशी जाहिर की। शंकरगढ़ में काफी समय से बस चलवाने की मांग की जा रही थी। प्रयागराज के जीरो रोड डिपो से शंकरगढ़ तक एसी बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए बारा विधायक डॉ. वाचस्पति, महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा नेत्री सुधा गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी और समाजसेवी रोहित केसरवानी ने काफी प्रयास किया था। शुरुआत में दो बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन

अगर क्षेत्रवासियों का अच्छा सहयोग और सकारात्मक प्रतिक्रिया रही तो नियमित रूप से बसों को संचालित किया जाएगा। आरजी मोबिलिटी कंपनी के मैनेजर योगेश शुक्ला ने बताया कि फिलहाल जीरो रोड से शंकरगढ़ तक एसी बस का ट्रायल किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में दो बसें संचालित की जाएंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी। उन्होंने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे प्रयागराज के जीरो रोड से रवाना होगी और दिनभर में चार फेरे लगाएगी। यह बस जीरो रोड से चलकर लेप्रोसी चौराहा, डांडी, महेवा, दादूपुर, घूरपुर,गोहनिया, जसरा, लोहगरा,पावर प्लांट, कपारी होते हुए शंकरगढ़ पहुंचेगी। प्रयागराज से शंकरगढ़ तक का किराया 106 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed