फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shankaracharya Swaroopanand Saraswati says that on February 21, Ram temple will lay foundation stone

राम मंदिर पर शंकराचार्य स्वरूपानंद का बड़ा एलान, जन्मभूमि पर 21 फरवरी को शिलान्यास

Mon, 11 Feb 2019 08:06 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 11 Feb 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Swaroopanand Saraswati says that on February 21, Ram temple will lay foundation stone
श्रीविद्यामठ में स्वामी स्वारूपानंद सरस्वती जी महाराज - फोटो : अमर उजाला

वसंत पंचमी के तीसरे और आखिरी शाही स्नान के बाद सोमवार को द्वारिका-शारदा, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रामाग्रह यात्रा निकालने का एलान किया। रामाग्रह यात्रा के तहत वह राम मंदिर के शिलान्यास के लिए 17 फरवरी को प्रयागराज से अयोध्या के लिए संतों-भक्तों के साथ कूच करेंगे। 21 फरवरी को शुभ मुहूर्त में जन्मभूमि पर श्रीराम यंत्र की स्थापना और इष्टिका न्यास होगा।

विज्ञापन


रामाग्रह यात्रा के संयोजकों के नाम भी तय किए गए। शंकराचार्य ने कहा कि हाईकोर्ट ने रामलला जिस जगह विराजमान हैं, उसको राम जन्मभूमि माना है। जबतक इसके विपरीत कोर्ट का कोई फैसला नहीं आता, तबतक वहां जाना न्यायालय के आदेश की अवज्ञा नहीं माना जा सकती। 
विज्ञापन


मनकामेश्वर मंदिर स्थित सरस्वती घाट पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने राम मंदिर के लिए रामाग्रह यात्रा निकालने की घोषणा दोपहर बाद तीन बजे की। उन्होंने बताया कि वह 21 फरवरी को जन्मभूमि स्थान पर ही शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 17 फरवरी को दोपहर एक बजे प्रयागराज से रामाग्रह यात्रा के रुप में वह अयोध्या के लिए करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन यात्रा प्रतापगढ़ में प्रवास करेगी। और 18 को सुल्तानपुर में यात्रा प्रवास करेगी।

प्रतापगढ़-सुल्तानपुर के यात्रा संयोजकों के नाम तय 

यहां से चलकर शंकराचार्य की रामाग्रह यात्रा 19 फरवरी को अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या जानकी घाट के बड़ा स्थान में यात्रा का साधु-संतों की ओर से स्वागत किया जाएगा। 20 फरवरी को अयोध्या में सभा होगी। 21 फरवरी की दोपहर रामजन्म भूमि स्थान पर शिलान्यास के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां देश के अलग-अलग इलाकों से लाई गई शिलाओं के साथ विधि विधान से श्रीराम यंत्र की स्थापना और फिर इष्टिका न्यास किया जाएगा।

शंकराचार्य ने मंदिर निर्माण को लेकर मौजूदा सरकार पर यकीन न होने की बात कही।  उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा लगाए जाने की पहल का विरोध किया। इस मौके पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य, शंकराचार्य के उत्तराधिकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती समेत कई संत उपस्थित थे। 

शंकराचार्य की रामाग्रह यात्रा के लिए प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर के संयोजक नियुक्त कर दिए गए। सर्वोदय सद्भावना संस्थान के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय प्रतापगढ़ के यात्रा संयोजक बनाए गए। जबकि, श्याम नारायण पांडेय सुल्तानपुर में यात्रा संयोजक के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। यात्रा का रूट भी निर्धारित कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed