फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shankaracharya of Puri Nischalanand reached Prayagraj on a month-long stay

महीने भर के प्रवास पर प्रयागराज पहुंचे पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद

Sat, 05 Jun 2021 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Jun 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya of Puri Nischalanand reached Prayagraj on a month-long stay
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वाम निश्चलानंद सरस्वती शनिवार को प्रयागराज पहुंच गए। अब वह तीर्थराज प्रयाग में महीने भर प्रवास करेंगे। इस दौरान नियमित रूप से प्रश्नोत्तरी के साथ ही अलग-अलग विषयों पर सत्संग होगा। पुरी के शंकराचार्य काशी से सड़क मार्ग से होकर देर शाम प्रयागराज पहुंचे। तेलियरगंज में गंगा तट पर स्थित सदानंद आश्रम में वह आठ जून तक रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रवचन, परिचर्चा और प्रश्नोत्तरी में वह शामिल होंगे। इसके बाद वह झूंसी स्थित शिवगंगा आश्रम जाएंगे, जहां महीने भर उनका प्रवास होगा। तेलियरगंज आश्रम पहुंचने पर आचार्य पं राम शंकर शुक्ल, नई झूंसी आश्रम के महंत प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी, राजेश महाराज,अशोक शुक्ल, संतोष त्रिपाठी, सत्या तिवारी, राजीव राणा मिश्र, संजय मिश्र समेत कई भक्तों ने शंकराचार्य का स्वागत किया।(ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed