फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shankaracharya Nischalananda said – Trump tells 20 lies in a day, he is being opposed even in his own country

UP : शंकराचार्य निश्चलानंद बोले- ट्रंप एक दिन में बोलते हैं 20 झूठ, उनका तो उनके देश में भी हो रहा है विरोध

Sat, 04 Apr 2026 03:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Apr 2026 03:16 PM IST
सार

गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक दिन में 20 झूठ बोलते हैं। इसलिए उनकी बातों का महत्व अब विश्व स्तर पर नहीं रह गया है।

विज्ञापन
Shankaracharya Nischalananda said – Trump tells 20 lies in a day, he is being opposed even in his own country
प्रयागराज स्थित शिवगंगा आश्रम में वार्तालाप करते शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक दिन में 20 झूठ बोलते हैं। इसलिए उनकी बातों का महत्व अब विश्व स्तर पर नहीं रह गया है। इसके साथ ही साथ पुरी शंकराचार्य ने यह भी कहा कि उनके इसी रवैये के कारण अब उनके देश में भी उनका विरोध जनता कर रही है। पुरी शंकराचार्य ने यह बातें प्रयागराज में शनिवार को अपने 10 दिवसीय प्रवास के पहले दिन शिवगंगा आश्रम में पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कहीं। इस दौरान भारी संख्या में उनके भक्त भी आश्रम में मौजूद रहे।

विज्ञापन


शंकराचार्य स्वामी निचलानंद सरस्वती जी महाराज ने पश्चिम एशिया में चल रही जंग को लेकर भारत की तटस्थ नीति को सही और उपयोगी बताया। कहा कि भारत कभी भी युद्ध के पक्ष में नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत के अच्छे रिश्ते रूस से भी हैं। इसके साथ ही साथ अमेरिका से भी तमाम व्यापारिक संबंध हैं। ईरान से भी लंबे वक्त से भारत के रिश्ते अच्छे हैं। ऐसी स्थिति में भारत का तटस्थ रहना ही कूटनीति के लिहाज से भी उचित है। पुरी शंकराचार्य ने पश्चिम एशिया की जंग को लेकर भारत की विदेश नीति की भी प्रशंसा की।

विज्ञापन

पूरी दुनिया भारत की ओर आशा की दृष्टि से देख रही है

उन्होंने कहा कि भारत अपनी विदेश नीति के कारण ही रूस से लेकर ईरान और अमेरिका को भी साध रहा है। यही वजह है कि जब पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। इसके बावजूद भारत में अब भी सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। पश्चिम एशिया जंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मोदी की दूर दृष्टि के कारण ही भारत की ओर आज विश्व की महा शक्तियां भी आशा की दृष्टि से देख रहे हैं। शायद उन्हें लगता है कि भारत ही ऐसा देश है जो विश्व में जंग के कारण चल रही उथल-पुथल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर किए गए सवाल पर पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में शंकराचार्य से बड़ा कोई पद नहीं होता है और इस पद का सभी को सम्मान करना चाहिए। ऐसे पद पर किसी भी प्रकार की टीका टिप्पणी करना उचित नहीं है। इस दौरान भक्तों ने भी धर्म और अध्यात्म को लेकर पुरी शंकराचार्य से कई प्रश्न किए। पुरी शंकराचार्य 13 अप्रैल तक अपने नई झूंसी स्थित शिवगंगा आश्रम में प्रवास करेंगे। इस दौरान रोजाना सुबह और शाम धर्म एवं आध्यात्मिक को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed