फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shankaracharya Avimukeshwarananda angry over transgender Himangi being given title of Mahamandaleshwar

Mahakumbh : किन्नर हिमांगी को महामंडलेश्वर की उपाधि दिए जाने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद नाराज

Mon, 06 Jan 2025 03:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 03:08 PM IST
सार

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को महामंडलेश्वर की उपाधि देने पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष, आरएसएस प्रमुख और राष्ट्रपति का पद भी खाली होने वाला है, ऐसे में क्या किन्नरों को वहां भी बैठाया जा सकता है।

विज्ञापन
Shankaracharya Avimukeshwarananda angry over transgender Himangi being given title of Mahamandaleshwar
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, ज्योतिष्पीठ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को महामंडलेश्वर की उपाधि देने पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष, आरएसएस प्रमुख और राष्ट्रपति का पद भी खाली होने वाला है, ऐसे में क्या किन्नरों को वहां भी बैठाया जा सकता है।

विज्ञापन

 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को महाकुंभ का निमंत्रण देने पर कहा कि निमंत्रण मिलने से स्नान का पुण्य नहीं मिल जाता। योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के मद्देनजर बहुत काम कराए हैं। हो सकता है वह लोगों को निमंत्रण देकर अपने उन कार्यों को दिखाना चाहते हों। उन्होंने बताया कि हमारे यहां शंकराचार्य दंडी स्वामी को बनाने की परंपरा रही है। कोई पुरुष या महिला ही शंकराचार्य बन सकता है। इससे इतर जेंडर को शंकराचार्य नहीं बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

महाकुंभ का आमंत्रण देने के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि गंगा स्नान का आमंत्रण देने की परंपरा कभी नहीं रही है। लोग स्वयं आकर स्नान करते हैं और मां गंगा की पूजा करते हैं। अगर कोई बुलाने पर गंगा स्नान करने आता है तो उसका कोई महत्व नहीं है। कोई फल भी नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पर बहुत सी सड़कें, घाट और पुल बनवाए हैं। वह चाहते हैं कि लोग आकर यहां की व्यवस्था को देखें।इसलिए निमंत्रण देना कोई खराब बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ सनातनियों का सबसे बड़ा समागम है। यहां से सनातन धर्म का सबसे बड़ा संदेश जाना चाहिए। वह संदेश है गोरक्षा का। हिंदुओं की पहचान गोत्र होती है। समाज में हिंदू जहां भी रहता है वह गाय की पूजा करता है। देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं, लेकिन गाय काटी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed