फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shakti Dubey UPSC Topper Father said Shakti has been topper in studies since childhood

Shakti Dubey UPSC Topper: पिता बोले- बचपन से पढ़ाई-लिखाई में अव्वल हैं शक्ति, मां ने खुशी में कही यह बात

Tue, 22 Apr 2025 05:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Apr 2025 05:18 PM IST
सार

UPSC Result 2024 Topper: शक्ति की मां प्रेमा दुबे ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं। सब प्रभु की कृपा है। महादेव की कृपा से टॉप किया है, हमारा इसमें कोई योगदान नहीं है। शक्ति दिन-दिन भर और रात भर पढ़ाई करती थीं।

विज्ञापन
Shakti Dubey UPSC Topper Father said Shakti has been topper in studies since childhood
शक्ति की मां प्रेमा दुबे और शक्ति और शक्ति के पिता देवेंद्र दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

AIR 1 Shakti Dubey from Prayagraj: यूपीएससी के परिणाम में बेटी की प्रथम रैंक आने पर पत्रकारों से बात करते हुए सब इंस्पेक्टर पिता देवेंद्र दुबे ने कहा कि शक्ति बचपन से बहुत शांत है। पढ़ाई-लिखाई में टॉपर रही हैं। शुरू से लेकर एमएससी तक गोल्ड मेडलिस्ट रही। बच्ची के रुझान में हमारा सहयोग था। यह उनका तीसरा प्रयास था, इससे पहले वह इंटरव्यू तक गई थीं। कुछ नंबर से नहीं हो पाया था। ऊपर वाले की कृपा थी, उसे कुछ बड़ी उपलब्धि देनी थी। बता दें कि शक्ति अपने माता-पिता की दूसरे नंबर की संतान हैं।

विज्ञापन

शक्ति की मां प्रेमा दुबे ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं। सब प्रभु की कृपा है। महादेव की कृपा से टॉप किया है, हमारा इसमें कोई योगदान नहीं है। शक्ति दिन-दिन भर और रात भर पढ़ाई करती थीं। अभी वह दिल्ली में हैं, कल घर आ जाएंगीं। शक्ति मूल रूप से बलिया की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति दुबे ने हासिल की AIR-1 रैंक
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम रैंक (AIR-1) हासिल कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। इस साल कुल 1,009 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाह मार्गी चिराग (4), आकाश गर्ग (5), कोमल पुनिया (6), आयुषी बंसल (7), राज कृष्ण झा (8), आदित्य विक्रम अग्रवाल (9) और मयंक त्रिपाठी (10) शीर्ष 10 में शामिल हैं। 1,132 रिक्तियों के मुकाबले 1,009 उम्मीदवारों को चुना गया है। इसमें 335 सामान्य वर्ग, 109 EWS, 318 OBC, 160 SC, 87 ST और 45 दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार शामिल हैं। 241 उम्मीदवारों का परिणाम अस्थायी रखा गया है।

यह भी पढ़ें- UPSC 2024 Result: यूपीएससी सीएसई का अंतिम परिणाम जारी; प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, 1009 का हुआ चयन

शक्ति दुबे की उपलब्धि
प्रयागराज की शक्ति दुबे ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यूपीएससी 2024 में टॉप कर इतिहास रचा है। शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी की है। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और शहर को गौरवान्वित किया है, बल्कि लाखों यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं। शक्ति की सफलता पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- UPSC CSE Topper: बीएचयू की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं यूपीएससी रैंक-1 हासिल करने वाली शक्ति दुबे, शुरू से थीं होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed