फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2024 Final Result out at upsc.gov.in; Check Topper name here

UPSC 2024 Result: यूपीएससी सीएसई का अंतिम परिणाम जारी; प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, 1009 का हुआ चयन

Tue, 22 Apr 2025 03:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 03:45 PM IST
सार

UPSC Final Result 2024: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने एआईआर-1 हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल और तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग रहे। कुल 1,009 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।

विज्ञापन
UPSC CSE 2024 Final Result out at upsc.gov.in; Check Topper name here
UPSC CSE 2024 Final Result - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC Result 2024 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम (UPSC Final Result) जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार साक्षात्कार दौर में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in. और upsconline.gov.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। कुल 1,009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है। शक्ति दुबे (Shakti Dubey UPSC Topper) ने यूपीएससी सीएसई 2024 में टॉप किया है। आयोग ने कहा है कि 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवार अनंतिम है। वहीं, 1 उम्मीदवार का परिणाम रोक लिया गया है।

विज्ञापन

1129 पदों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा

सिविल सेवा परीक्षा 2024 कुल 1129 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी। सेवानुसार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए कुल 180 पद
  • भारतीय विदेश सेवा के लिए 55 पद।
  • भारतीय पुलिस सेवा के लिए 147 पद।
  • केंद्रीय सेवाएं ग्रुप 'क' के लिए 605 पद।
  • केंद्रीय सेवाएं ग्रुप 'ख' के लिए 142 पद।
विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CSE 2024 Final Result out at upsc.gov.in; Check Topper name here
शक्ति दुबे - फोटो : अमर उजाला

UPSC CSE 2024 Topper List: श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या

नियुक्ति के लिए कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। जिसमें 335 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के, 109 ईडब्ल्यूएस श्रेणी, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं। शक्ति दुबे (Shakti Dubey UPSC) ने परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे। टॉप-10 की सूची यहां देखें (UPSC Topper List)

UPSC Topper Shakti Dubey: यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे के बारे में

शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक (विज्ञान स्नातक) किया है। आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में रखते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की।

Harshita Goyal Topper: टॉपर हर्षिता गोयल 

यूपीएससी सेकेंड टॉपर हर्षिता गोयल ने एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से बी.कॉम स्नातक किया है। उन्होंने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को अपने वैकल्पिक विषय के रूप चुना था।

Dongre Archit Parag UPSC: डोंगरे अर्चित पराग के बारे में

डोंगरे अर्चित पराग, जिन्होंने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) किया है, दर्शनशास्त्र को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में रखते हुए तीसरे स्थान पर रहे।

परिणाम पीडीएफ यहां देखें
 
विज्ञापन

15 दिनों बाद आएगी मार्कशीट

आयोग द्वारा सितंबर में आयोजित लिखित परीक्षा और जनवरी से अप्रैल के बीच आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों के अंक करीब 15 दिनों बाद जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शक्ति दुबे ने किया टॉप, यहां देखें टॉप-10 टॉपर की सूची

UPSC CSE 2024 Result Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

पिछले वर्ष (UPSC CSE 2023) परीक्षा में 1016 उम्मीदवारों को चयनित किया गया था। इस बार यह संख्या 1009 रही। उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करने परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in. पर जाएं।
  • यहां आपको यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा के अंतिम परिणाम का लिंक दिखेगा।
  • लिंक अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।
  • अपनी सहजता के अनुसार, हिंदी या अंग्रजी वाले नोटिस पर क्लिक करें।
  • परिणाम पीडीएफ खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • सूची में अपना नाम खोजें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।

UPSC Final Result 2024: चयनितों में 284 महिलाएं

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024, पिछले साल 16 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 उम्मीदवार वास्तव में परीक्षा में उपस्थित हुए।

कुल 14,627 उम्मीदवार लिखित (मुख्य) परीक्षा में उपस्थित होने के लिए योग्य हुए, जो सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी। इनमें से 2,845 उम्मीदवार व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार के लिए योग्य हुए।

इनमें से 1,009 उम्मीदवारों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) को आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed