फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shaista Parveen helped to hide by Lady Don Mundi pasi

शाइस्ता की 'सखी मुंडी': लेडी डॉन पासी ने अतीक की बेगम को दी पनाह! मुसीबत की घड़ी में हमेशा रही साथ; अब मुकरी

Mon, 01 May 2023 04:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 01 May 2023 04:15 PM IST
सार

अपराध की दुनिया में लेडी डॉन के तौर पर पहचान बना चुकी मुंडी पासी धूमनगंज थाने की हिस्ट्रीशीटर रही है। अब उमेश पाल हत्याकांड में मुंडी पासी की भूमिका सामने आ रही है। 

विज्ञापन
Shaista Parveen helped to hide by Lady Don Mundi pasi
शाइस्ता परवीन और मुंडी पासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या और बेटे असद की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद से यूपी में उसका गैंग खत्म हो चुका है। लेकिन अतीक की बेगम शाइस्ता परवीन की तलाश अभी भी पुलिस और एसटीएफ को है। इस बीच खबर आ रही है कि लेडी डॉन मुंडी पासी इस मुसीबत की घड़ी में शाइस्ता की मदद कर रही है। हालांकि मुंडी पासी ने मदद करने की बात से साफ इनकार किया है। 

विज्ञापन

मुंडी ने कहा की शाइस्ता से मेरा कोई लेना देना नहीं है। उसने मुझे चुनाव के बहाने अपने पास बुलाया था। यहां तक कि अतीक ने मेरे भाई की हत्या की थी। दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों के मुताबिक चार दिन पहले शाइस्ता प्रयागराज में मौजूद थी। जब पुलिस छापेमारी के लिए गई तो वह बुर्के पहने महिलाओं की भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हिस्ट्रीशीटर है मुंडी पासी 
अपराध की दुनिया में लेडी डॉन के तौर पर पहचान बना चुकी मुंडी पासी धूमनगंज थाने की हिस्ट्रीशीटर रही है। अब उमेश पाल हत्याकांड में मुंडी पासी की भूमिका सामने आ रही है। महापौर चुनाव प्रचार के दौरान पिछले दिनों अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ पांच लाख रुपये के इनामी साबिर के अलावा बली पंडित भी देखा जा चुका है। इस हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साबिर को राइफल से गोलियां बरसाने वाले शख्स के रूप में चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन

मुंडी पासी पर दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे
मुंडी पासी पर धूमनगंज थाने में हत्या, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। किसी के मकान बेचने, जमीन खरीदने के मामलों में वह रंगदारी वसूलती रही है। वर्ष 2009 में मुंडी पासी ने शुतुरखाना मुहल्ले में एक व्यक्ति का मकान दबाव डाल कर बेचवा दिया था। इसके बाद मकान की पूरी कीमत भी आतंकित कर लूट कर भाग गई थी। क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें मुंडी पासी को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मुंडी पासी खूंखार अपराधी मूलचंद पासी की भी करीबी रही है। छोटा राजन गिरोह के खास शूटर बच्चा पासी गिरोह के साथ भी उसका नाम जुड़ा रहा है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से मुंडी पासी और उसके शूटर फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed