फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shailesh from Gauhania wins gold at the Delhi Half Marathon

Prayagraj News: गौहनिया के शैलेश ने दिल्ली हाफ मैराथन में जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Shailesh from Gauhania wins gold at the Delhi Half Marathon
मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम। - फोटो : samvad
दिल्ली में रविवार को आयोजित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन-2026 में गौहनिया के धावक शैलेश कुशवाहा (20) ने भारतीय पुरुष एलीट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने हाफ मैराथन पूरी कर फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश-विदेश के 41 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन



---
छह सेकंड के अंतर से शैलेश ने जीता खिताब

शैलेश ने 21.097 किमी की दौड़ एक घंटा पांच मिनट पांच सेकंड में पूरी की। भारतीय पुरुष एलीट वर्ग में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहे गौरव माथुर ने एक घंटा पांच मिनट 11 सेकंड में दौड़ पूरी की। शैलेश ने गौरव को छह सेकंड से पीछे छोड़कर खिताब अपने नाम किया। शैलेश बताते हैं कि 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में अपने प्रदर्शन से वह संतुष्ट नहीं थे। इसी कारण उन्होंने दिल्ली हाफ मैराथन में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन


दूसरी बार हाफ मैराथन में शामिल हुए डॉ. लोकेश
मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने भी दिल्ली हाफ मैराथन में 21.097 किमी की दूरी पूरी की। इस उपलब्धि को नियमित व्यायाम और शारीरिक सक्रियता के प्रति प्रतिबद्धता के उदाहरण के रूप में देखा गया। वह वर्ष 2025 में भी दिल्ली हाफ मैराथन में शामिल हुए थे। उन्होंने लगातार दूसरे वर्ष प्रतियोगिता में दौड़ पूरी की। वह नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम।

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed