{"_id":"5d46fccf8ebc3e6cf035e34d","slug":"shahrukh-arrested-for-threatening-salman-khan-allahabad-news-ald2513314182","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख ने दी सलमान खान को फोन पर धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहरुख ने दी सलमान खान को फोन पर धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 05 Aug 2019 03:11 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख हिरासत में (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड कलाकार सलमान खान को धमकी देकर चर्चा में आया शातिर अपराधी शाहरुख उर्फ शेरा रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह शाहगंज और करेली में हत्या के प्रयास के दर्ज तीन मामलों में वांछित था। उसके साथ उसका साथी शारिम भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
पिछले साल अक्तूबर में सलमान खान को फोन पर धमकी दी गई थी। जिस संबंध में मुंबई के बांद्रा थाने में उनके पीए की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। छानबीन के बाद पता चला कि धमकी देने वाला शहर के शाहगंज स्थित दायराशाह अजमल मोहल्ले का रहने वाला शाहरुख उर्फ शेरा है। जिसे 18 नवंबर को मुंबई क्राइम ब्रांच करेली से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र ने बताया कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी उस पर मुकदमे दर्ज हुए। बीच में कुछ दिनों के लिए वह मुंबई चला गया था। नवंबर में गिरफ्तारी के कुछ समय बाद जमानत पर रिहा होने पर वह शहर आ गया और यहां गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातें करने लगा। इस साल के शुरुआत में ही उसने हत्या के प्रयास की तीन वारदातें शाहगंज व करेली में की।
विज्ञापन
शाहगंज में 15 मार्च को उसने मो. फराज व आठ जून को हमदान पर फायरिंग की थी। पुलिस तब से उसकी तलाश में जुटी थी लेकिन, वह फरार चल रहा था। रविवार को उसे मुखबिर की सूचना पर लीडर रोड कूड़ाघर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा व स्कूटी भी बरामद की गई। शेरा के साथ उसके साथी शारिम को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मार्च में करेली में हुई फायरिंग की घटना में शामिल था। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
बोला, धमकाया नहीं, काम मांगा था
प्रेस कॉन्फ्रेंस में धमकी देने के सवाल पर आरोपी शेरा का कहना था कि उसने सलमान खान को धमकी नहीं दी, बल्कि फोन कर उनसे काम मांगा था। दरअसल वह बॉलीवुड में काम करना चाहता था।
उधर पुलिस ने बताया कि वह शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं। रविवार को गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस पर फायर भी किया, जिस पर उसके खिलाफ शाहगंज थाने में हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट का एक और मुकदमा दर्ज किया गया।