{"_id":"5e7259fe8ebc3e76ac0a92a8","slug":"shadow-of-corona-on-jee-mains-exam-allahabad-news-ald271328947","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेंस परीक्षा पर कोरोना का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेंस परीक्षा पर कोरोना का साया
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खतरे के चलते आईआईटी एवं एनआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई मेंस 2020 को लेकर संकट खड़ा हो गया है। जेईई मेंस पांच, सात, नौ एवं 11 अप्रैल को है। पूरे देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए अब परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की ओर से सवाल उठने लगा है कि आखिर में परीक्षा कैसे होगी। परीक्षा केंद्रों पर भीड़ जुटने पर कोरोना फैसले का खतरा हो सकता है। कोरोना के खतरे के बीच परीक्षार्थी इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर में परीक्षा के दौरान बायोमीट्रिक अटेंडेंस सहित अन्य प्रक्रिया कैसे होगी।
कोरोना वायरस के कारण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों पर संकट आ गया है। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद सभी शिक्षण एवं कोचिंग संस्थानों में अवकाश होने के चलते जेईई मेंस की तैयारी कर रहे परीक्षार्थी परेशान हैं। गुुरुकुल क्लासेस संजय सिंह एवं एपेक्स इंस्टीट्यूट के एमके गुप्ता का कहना है कि अबकी पूरे साल किसी न किसी कारण से कोचिंग और शिक्षण संस्थानों में अवकाश के कारण इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की तैयारी प्रभावित हुई। अब परीक्षा के मौकेपर कोचिंग संस्थान बंद होने से छात्रों की परेशानी बढ़ गई है।
अप्रैल में जेईई मेंस, मई में नीट-एनटीए की ओर से अप्रैल के पहले सप्ताह में इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए जेईई मेंस और मई-जून में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट है। कोचिंग संस्थानों में अवकाश होने से छात्रों को अभ्यास का मौका नहीं मिल रहा है। कोचिंग संस्थानों में परीक्षा से पहले छात्रों के मॉक टेस्ट देने की सहूलियत होती थी लेकिन अंतिम समय में कोचिंग संस्थान बंद हो जाने से परेशानी बढ़ गई है। कोचिंग एवं शिक्षण संस्थानों के बंद हो जाने से कोचिंग संस्थानों ने यू ट्यूब और ऑनलाइन पढ़ाई का दूसरा रास्ता निकाला है।