फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shadow employment issue on Twitter, Yogi government on target

ट्विटर पर छाया रोजगार का मुद्दा, निशाने पर रही योगी सरकार

Sat, 05 Jun 2021 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Jun 2021 08:09 PM IST
सार

  •  ट्विटर पर छाया रोजगार का मुद्दा, निशाने पर रही सरकार
  • प्रतियोगियों ने किया प्रदर्शन, लाखों रिक्त पदों पर भर्ती शुरू करने की मांग
  • वर्चुअल संवाद में प्रदेश भर से शामिल हुए छात्र, सीएम से मांगा रोजगार

विज्ञापन
Shadow employment issue on Twitter, Yogi government on target
मुख्यमंत्री योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा मंच समेत कई संगठनों के संयुक्त आह्वान पर शनिवार को आयोजित यूपी बेरोजगार दिवस ट्विटर पर छाया रहा। प्रतियोगियों ने दावा किया कि ‘योगी रोजगार दो’ मुद्दे पर शाम पांच बजे तक दस लाख से अधिक ट्वीट किए गए। इस दौरान हुए वर्चुअल संवाद में प्रदेश सरकार प्रतियोगियों के निशाने पर रही। प्रदेश स्तर पर हुए इस आंदोलन के तहत प्रयागराज में भी युवा मंच के कार्यकर्ताओं एवं अन्य प्रतियोगी छात्रों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


युवा मंच की ओर से आयोजित वर्चुअल संवाद में 181 वुमेन हेल्पलाइन की रेनू शर्मा जी और खुशबू ने अपनी पीड़ा को बताते हुए कहा कि जहां एक तरफ योगी सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं वुमेन हेल्पलाइन की महिलाओं से रोजगार छीनने का काम किया और महीनों के बकाया वेतन का भुगतान तक नहीं किया गया। युवा मंच के संयोजक राजेश सचान ने दावा किया कि तमाम विभागों में 50 से 70 फीसदी या इससे अधिक पद खाली हैं। पिछली सरकार तक की भर्तियां अधर में हैं। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने आरोप लगाए कि शिक्षा विभाग से लेकर तमाम विभागों में लाखों पदों को ही खत्म कर दिया, इसके बावजूद अब भी पांच लाख से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं, जिन्हें भरने की सरकार की कोई योजना नहीं है। 

विज्ञापन

Shadow employment issue on Twitter, Yogi government on target
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

युवा मंच वाराणसी के संयोजक दिव्यांशु राय ने निजी स्कूलों के शिक्षकों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कोरोना काल में शिक्षकों कों वेतन नहीं दिया जा रहा। वे भुखमरी की कगार पर हैं। पीलीभीत से यूपीएसएसएससी के छात्रों के प्रतिनिधि अभिषेक अवस्थी ने कहा कि जेई समेत कई भर्तियां लंबित हैं। न तो परीक्षा हुई और न ही सिलेबस जारी किया गया। आंदोलन के दबाव के का कारण 50 हजार पदों का अधियाचन भी आ गया लकिन पीईटी परीक्षा के नाम पर रिक्त पदों का विज्ञापन जारी करने पर रोक लग गई।

Shadow employment issue on Twitter, Yogi government on target
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
एक्स रे टेक्नीशियन के छात्रों के प्रतिनिधि सुहैल हसन ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद रिक्त पदों पर भर्ती नहीं की गई। ज्यादातर लोगों को संविदा पर रखा जा रहा है और वेतन भी आधा कर दिया गया है। एक्स रे टेक्नीशियन के रिक्त पदों को 2016 के बाद से भरा ही नहीं गया, जबकि 556 पदों के लिए अधियाचन भी आयोग को प्राप्त हो चुका है। युवा मंच के सदस्य राम बहादुर पटेल ने कहा कि तकनीकी संवर्ग में आईटीआई, डिप्लोमा से लेेकर बीटेक तक के लिए तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 70 फीसदी से अधिक पद रिक्त हैं, लेकिन इन्हें भरा नहीं जा रहा। बिजली विभाग में तकनीशियन के 4102 पदों का विज्ञापन आया था, लेकिन सरकार ने बिना किसी वाजिब कारण के इसे रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed