फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SGFI to organize eight national-level school sports events in UP for the first time.

Prayagraj News: एसजीएफआई यूपी में पहली बार आठ राष्ट्र स्तरीय स्कूली खेलों का करेगा आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
SGFI to organize eight national-level school sports events in UP for the first time.
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) पहली बार उत्तर प्रदेश में आठ तरह के स्कूली खेलों का आयोजन करेगा। यह निर्णय हाल ही में दिल्ली में हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में लिया गया है। आठ खेलों में वॉलीबॉल प्रयागराज में और हैंडबॉल प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित होगी।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता बलिया में, कबड्डी गोरखपुर में और कलारी पट्टू लखनऊ में होगा। वहीं, खो-खो अयोध्या में, कुराश गौतमबुद्धनगर में और बैडमिंटन प्रतियोगिता बरेली में आयोजित की जाएगी। अधिकतर खेल अंडर 17 और अंडर 19 बालक/बालिका वर्ग में होंगे। कुराश प्रतियोगिता अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, इन प्रतियोगिताओं की शुरुआत नवंबर से कराने की तैयारी चल रही है। पहले स्कूलों में वर्ष भर में एक से दो खेल प्रतियोगिताएं होती थीं। पिछले दो वर्षों से यह संख्या बढ़कर चार से पांच खेल हो गई है। इस बार एसजीएफआई ने आठ खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर यूपी के जिलों में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन नई दिल्ली के सदस्य भगवती सिंह ने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह में हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) में यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश में कुल 266 खेलों की 256 प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय स्तर पर होती हैं।

राज्य को खेल आयोजनों में पहले भी सफलता मिली है। वर्ष 2025 में एथलेटिक्स के अंडर 17 वर्ग में लखनऊ को सर्वश्रेष्ठ आयोजन का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। एसजीएफआई का यह कदम राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed