फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sex racket operator changed Facebook account settings, raised questions on murder of Atiq Ahmed

Prayagraj : सेक्स रैकेट संचालक ने बदली फेसबुक अकाउंट की सेटिंग, अतीक अहमद की हत्या पर उठाए थे सवाल

Sat, 14 Sep 2024 02:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 02:53 PM IST
सार

अमर उजाला ने तीन दिन पहले यह खबर प्रकाशित की थी। बताया था कि समीर माफिया अतीक अहमद का समर्थक है। समीर बाबा नाम से बनाए गए फेसबुक अकाउंट पर उसने अतीक अहमद की हत्या पर सवाल उठाए जाने से संबंधित कई वीडियो पोस्ट व शेयर किए गए हैं।

विज्ञापन
Sex racket operator changed Facebook account settings, raised questions on murder of Atiq Ahmed
सेक्स रैकेट का सरगना समीर खां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सरगना समीर खान ने अपने फेसबुक अकाउंट की सेटिंग बदल दी है। अब उसने अपने फेसबुक पोस्ट को एक्सेस करने की अनुमति सिर्फ दोस्तों को दी है। फेसबुक अकाउंट से संबंधित खबर छपने के बाद उसने ऐसा किया है। फिलहाल 14 दिन बीतने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने तीन दिन पहले यह खबर प्रकाशित की थी। बताया था कि समीर माफिया अतीक अहमद का समर्थक है। समीर बाबा नाम से बनाए गए फेसबुक अकाउंट पर उसने अतीक अहमद की हत्या पर सवाल उठाए जाने से संबंधित कई वीडियो पोस्ट व शेयर किए गए हैं। एक वीडियो असद के एनकाउंटर से भी संबंधित है। खास बात यह कि इस अकाउंट से सीएम योगी के बारे में भ्रामक तथ्यों को प्रसारित करने से संबंधित एक वीडियो भी शेयर किया गया था।
विज्ञापन


फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि खबर छपने के बाद ही इस अकाउंट की सेटिंग बदल दी गई है। अब इस अकाउंट पर पोस्ट की गई सामग्री को देखने संबंधी अनुमति पब्लिक नहीं बल्कि ओनली फ्रेंड यानी सिर्फ दोस्तों के लिए दी गई है। उधर सूत्रों का कहना है कि उसकी व फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों भानु व गौरव की तलाश में एसओजी की एक टीम वाराणसी भी पहुंच चुकी है। हालांकि अब तक उन्हें न ही पकड़ा जा सका है और न ही उनके बारे में कोई सुराग हासिल किया जा सका है। एडिशनल डीसीपी श्वेताभ पांडेय का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed