फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sewer in kumbh mela route will not be covered

नहीं ढके जाएंगे कुंभ मेला मार्ग के नाले

Thu, 22 Nov 2012 02:13 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 22 Nov 2012 02:13 PM IST
विज्ञापन
sewer in kumbh mela route will not be covered

महाकुंभ की उल्टी गिनती शुरू हो गई है लेकिन कई बडे़ काम अब तक शुरू भी नहीं हुए हैं। इन्हीं में से एक काम है मेले के मुख्य मार्ग फोर्ट रोड चौराहे के पास दो बड़े नालों पर स्लैब डालना, लेकिन अब यह काम नहीं होगा। ऐसा इसलिए कि नालों पर आरसीसी स्लैब डालने के लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर की प्रक्रिया काफी देर से शुरू की।

विज्ञापन


देर हो जाने के कारण कोई ठेकेदार इसके निर्माण के लिए तैयार ही नहीं है। अधिकारी कह रहे हैं कि अब नाले पर स्लैब डालने का काम मेले के बाद होगा। ऐसे में सवाल यह है कि जब मेला शुरू होने के पहले नाले को ढका जाना था तो इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया में देरी क्यों की गई? अधिकारी इसका जवाब देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


महाकुंभ के मुख्य मार्ग फोर्ट रोड चौराहा के पास दो बडे़ नाले अब तक खुले हुए हैं। अलोपीबाग पंपिंग स्टेशन और गीता निकेतन के सामने के तकरीबन आठ-आठ फीट चौड़े दो से 300 मीटर लंबे नालों को महाकुंभ के पहले स्लैब डालकर ढका जाना था। समाजसेवी कमलेश सिंह ने सुझाव दिया था कि नाले में पाइप लगाकर ऊपर से स्लैब डाल दिया जाएगा तो काम जल्द पूरा हो जाएगा लेकिन अफसरों ने इस सुझाव पर अमल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आरके अत्री का कहना है कि दोनों नालों पर स्लैब डालने के काम के लिए स्वीकृति अक्तूबर में मिली। इसके बाद निविदा जारी की गई तो कोई ठेकेदार काम के लिए तैयार नहीं हुआ, एक भी टेंडर नहीं आया। दोबारा निविदा जारी करने पर मात्र एक टेंडर आया। उनका कहना है कि स्लैब डालने का काम काफी बड़ा है और जल्दबाजी में नहीं कराया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed