फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seventh- day delay took off Nauchandi

सातवें दिन भी देरी से रवाना हुई नौचंदी

Fri, 19 Jun 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 19 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस लगातार सातवें दिन देरी से रवाना हुई। ट्रेन के यहां विलंब से पहुंचने की वजह से बृहस्पतिवार को रेलवे ने इसे पुटबैक कर दिया। जो शाम 5.40 की बजाय रात 9.40 बजे रवाना किए जाने की तैयारी की गई। ट्रेन के देरी से छूटने की वजह से जंक्शन पर मुसाफिरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई दिनों से नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन समय की पटरी से उतर गया है। लगातार यह ट्रेन विलंब से इलाहाबाद पहुंच रही है।

बृहस्पतिवार को भी नौचंदी सुबह 9.55 की बजाय शाम 4.15 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। विलंब से आने के कारण नौचंदी को वॉशिंग लाइन पहुंचने में भी काफी वक्त लग गया। बाद में ट्रेन को रात 9.40 बजे चलाए जाने की घोषणा की गई। वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद आने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनों की बात करें तो आज 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस यहां नहीं पहुंची। इसके अलावा 12562 स्वतंत्रता सेनानी छह घंटे, 12295 संघमित्रा 11 घंटे, 13132 कोलकाता एक्सप्रेस आठ घंटे, 15483 महानंदा सात घंटे तक विलंबित रही।
विज्ञापन


एनसीआर में रेलकर्मियों का हुआ सम्मान
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय स्थित बिजली विभाग में बृहस्पतिवार को रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य बिजली इंजीनियर बीके सोनवाने ने विभिन्न श्रेणियों में काम करने वाले 75 रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में मुख्य बिजली इंजीनियर ने विभाग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तमाम उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में बिजली विभाग मुख्यालय एवं मंडल के अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सरकारी कामकाज में बढ़े हिंदी का प्रयोग’
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को उत्तर मध्य रेलवे के सूबेदारगंज स्थित आईआरपीएमयू से जुड़े कार्यालयों में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में राजभाषा अधिकारी शेषनाथ पुष्कर ने अफसरों को भारतीय संविधान में राजभाषा केे संबंध में व्यवस्था और भारत सरकार की राजभाषा नीति पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें हिन्दी में काम करना चाहिए। इस अवसर आईआरपीएमयू के डिप्टी सीएसटीई डीके वर्मा, वरिष्ठ सिगनल और दूरसंचार इंजीनियर एसबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed