फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seventh and final phase of Railway NTPC exam from today

रेलवे एनटीपीसी परीक्षा का सातवां और अंतिम चरण 23 जुलाई से

Thu, 22 Jul 2021 08:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Jul 2021 08:06 PM IST
सार

  • प्रयागराज समेत सात शहरों के 37 केंद्रों में होगी 31 जुलाई तक परीक्षा

विज्ञापन
Seventh and final phase of Railway NTPC exam from today
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आखिरी चरण शुक्रवार 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। 31 जुलाई तक आयोजित यह भर्ती परीक्षा प्रयागराज समेत कुल सात शहरों में होगी। इसके लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए  हैं। परीक्षा कुल दो पॉलयियों में होगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी एनटीपीसी परीक्षा के दूसरे चरण में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से एनटीपीसी की परीक्षा पिछले वर्ष 28 दिसंबर से शुरू हुई थी। इस परीक्षा में एक लाख से ज्यादा पदों में नियुक्ति के लिए तकरीबन सवा करोड़ अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था।  परीक्षार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए यह परीक्षा सात चरणों में करवाए जाने की योजना बनी।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर के पहले ही परीक्षा के छह चरण हो गए, लेकिन कोविड के केस बढने की वजह से सातवें चरण की परीक्षा टाल दी गई। अब सातवें चरण की एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) बृहस्पतिवार 23 जुलाई से शुरू होने जा रही है। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि परीक्षा 23, 24, 26 और 31 जुलाई 2021 को होगी। आरआरबी प्रयागराज के अधीन इस परीक्षा में 41 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़, झांसी, मुरादाबाद, कानपुर आदि शहरों में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा कुल दो पॉलियों में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के लिए आरआरबी के प्रमुख दिशा निर्देश
  • परीक्षा केंद्र में बिना फेस मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा
  • सभी परीक्षा केंद्र में मेटल डिटेक्टर द्वारा होगी परीक्षार्थियों की स्कैनिंग 
  • हर एक परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में दिखाना होगा कोविड घोषणा पत्र
  • बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए हाथ के अंगूठे में नहीं होनी चाहिए मेंहदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed