{"_id":"5e84ce438ebc3e77434653ec","slug":"seven-thousand-students-of-kendriya-vidyalya-passed-in-the-district-allahabad-news-ald2723721133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में केद्रीय विद्यालय के सात हजार बच्चे प्रमोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में केद्रीय विद्यालय के सात हजार बच्चे प्रमोट
विज्ञापन
कोरोना के चलते पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन के कारण केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देश भर के संगठन के विद्यालयों में पढ़ रहे पहली से आठवीं तक के बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया है। इससे पहले सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के पहली से आठवीं तक के बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से पहली से आठवीं में प्रमोट करने के निर्णय से जिले के कुल आठ केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ सात हजार छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट के प्रधानाचार्य राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के बारे में अभी निर्णय नहीं लिया गया है।
जीनियस पब्लिक इंटर कालेज में ऑनलाइन कक्षाएं
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सरकार की ओर से लागू लॉकडाउन के बीच जीनियस पब्लिक इंटर कालेज झलवा में ऑनलाइन कक्षाएं दो अप्रैल से शुरू हो रही हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य वीएन मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन क्लास में विषय संबंधित अध्यापकों की नोट्स, वीडियो, ऑडियो आदि उपलब्ध की कराएगी।